अब व्हाट्सऐप इस बड़ी परेशानी से निजात दिलाएगा ये खास फीचर, करना होगा ये काम…

नई दिल्ली। यूजर्स की उपयोगिता को ध्यान में रखते हुए इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप एक ख़ास फीचर पर काम कर रहा है। इस नए फीचर के तहत आपको किसी भी ग्रुप में अपने आप ऐड होने वाली परेशानी से निजात मिलेगी।

यानी बिना आपकी मर्जी के कोई भी ग्रुप एडमिन आपको उस समूह से जोड़ नहीं पाएगा। बता दें इस नए फीचर में यूजर्स को तीन विकल्प दिए जाएंगे। इन विकल्पों के माध्यम से यूजर यह तय कर पाएंगे कि उन्हें कोई भी व्यक्ति विशेष व्हाट्सऐप ग्रुप में जोड़ पाएगा या नहीं।

खबरों के मुताबिक़ यह फीचर संभवत: इनविटेशन के आधार पर काम करेगा। इसकी मदद से यूज़र तय कर पाएंगे कि कौन उन्हें व्हाट्सऐप ग्रुप में जोड़ सकता है।

बता दें इस फीचर की टेस्टिंग आईफोन पर चल रही है। यह टेस्ट फ्लाइट प्रोग्राम का हिस्सा है। इसे जल्द ही अगले बीटा अपडेट के ज़रिए आईफोन व्हाट्सऐप का हिस्सा बनाया जाएगा।

WhatsApp ग्रुप इनविटेशन फीचर अभी ऐप के आईफोन वर्ज़न तक सीमित है। इसके बारे में जानकारी WABetaInfo द्वारा दी गई। फीचर को जल्द ही ऐप के एंड्रॉयड वर्ज़न का हिस्सा बनाया जाएगा।

हालांकि, ग्रुप इनविटेशन कंट्रोल फंक्शन अभी इनएक्टिव स्टेट में है। क्योंकि अभी यह डेवलपमेंट स्टेज है। यह फीचर “Privacy” सेक्शन का हिस्सा होगा। WhatsApp आईफोन यूज़र Settings > Account > Privacy > Groups में जाकर इस फीचर की जांच कर सकते हैं।

ग्रुप ऑपशन में यूज़र तीन विकल्प में से एक को चुन पाएंगे। यह तब एक्टिव होगा जब कोई व्हाट्सऐप ग्रुप एडमिन किसी यूज़र को ग्रुप में एड करने की कोशिश करेगा।

भारत में लांच हुई Mahindra XUV300, देखें इसके दमदार फीचर्स और खासियत

इस फीचर में दिया जाने वाला ख़ास विकल्प होगा- “Nobody”। ये इस फीचर का आखिरी विकल्प होगा। इसे एक्टिव करने के बाद आपको कोई भी किसी भी व्हाट्सऐप ग्रुप का हिस्सा नहीं बना पाएगा। इसको इनेबल करने का मतलब है कि सभी ग्रुप एडमिन को किसी यूज़र को व्हाट्सऐप ग्रुप का हिस्सा बनाने के लिए इनविटेशन भेजना होगा।

हालांकि, यूज़र को इस इनविटेशन पर 72 घंटों पर फैसला करना होगा। अगर इनवाइट एक्सपायर हो जाता है तो ऐसे में किसी ग्रुप का हिस्सा बनने के लिए यूज़र को एडमिन द्वारा फिर से इनविटेशन का इंतज़ार करना होगा। हालांकि, यूज़र ग्रुप लिंक इनवाइट के ज़रिए व्हाट्सऐप ग्रुप का हिस्सा अब भी बन सकता है।

Honor Days Sale: स्मार्टफोन की खरीद पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट, एक्सचेंज की भी सुविधा उपलब्ध

वहीं पहला विकल्प “Everyone” होगा। इसमें कोई भी व्हाट्सऐप यूज़र आपको ग्रुप का हिस्सा बना सकेगा। दूसरा ऑपशन होगा, “My Contacts”। इसमें यूज़र के कॉन्टेक्ट लिस्ट में मौज़ूद एडमिन ही उस यूज़र को ग्रुप का हिस्सा बना पाएंगे। बाकी व्हाट्सऐप यूज़र को ग्रुप का हिस्सा बनाने के लिए इनविटेशन भेजना होगा। यहां यूज़र रिक्वेस्ट को एक्सेप्ट या डिक्लाइन कर सकता है।

LIVE TV