अपने पहले रेड कार्पेट लुक से सभी को चौका देने वाली कंगना का, देखें व्हाइट गाउन फेरीटेल लुक

कान फिल्म फेस्टिवल 2019 में अपने पहले रेड कार्पेट लुक से सभी को चौका देने वाली कंगना रनौत का चौथे दिन भी बेहद खूबसूरत लुक देखने को मिला।

अपने पहले रेड कार्पेट लुक से सभी को चौका देने वाली कंगना का, देखें व्हाइट गाउन फेरीटेल लुक

बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत इस वक्त फ्रेंच रेवेरा में कान फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा लेने पहुंची हैं। फेस्टिवल के तीसरे दिन उनका पहला लुक देखने को मिला था। इंडियन अवतार में कंगना बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। वहीं रेड कार्पेट आफ्टर पार्टी में कंगना रनौत ने बिलकुल डिफ्रेंट लुक अपनाया था। अपने दोनों ही लुक्स में वे बेहद कमाल की लग रही थीं। अब उनका एक और लुक सामने आ रहा है। कंगना रनौत इस लुक में एकदम परियों जैसी नजर आ रही हैं। कंगना रनौत की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर नजर आ रही हैं। आइए उनके इस नए लुक के बारे में आपको बताएं।

https://www.instagram.com/p/Bxka7DBBjlP/?utm_source=ig_embed

कंगना रनौत की जो तस्वीरें सामने आ रही हैं उसमें उन्होंने लॉन्ग ट्रेल वाला कॉरसेट व्हाइट गाउन पहना हुआ है। उनका यह गाउन michael5inco ने डिजाइन किया है। कंगना ने व्हाइट गाउन के साथ फेमस ज्वैलरी ब्रांड चॉपर्ड की की फ्लॉवर शेप्ड की पर्पल और सिल्वर कलर के स्टोन्स वाली ईयरिंग्स पहनी हुई हैं। कंगना इस लुक में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं और उनके लुक को और भी ज्यादा इनहैंस कर रहा है उनका मेकअप जो कि मेकअप आर्टिस्ट अनिल ने किया है। अनिल ने कंगना का मिनिमल मेकअप किया है। कंगना की आइज को सबसे ज्यादा फोकस किया गया है।

जानिए मेडिक्लेम पॉलिसी की तरह अब कभी भी काम आएगा बैंक में रखा ब्लड…

लाइट पर्पल आइशैडो से आईज को हाइलाइट किया गया है। कंगना के बालों को भी काफी स्टाइलिश लुक दिया गया है। उनके बालों में फ्रंट ब्रेड बना कर बैक में बालों को कर्ल किया गया है। इस लुक में कंगना किसी परी से कम नहीं लग रही हैं।

https://www.instagram.com/p/BxmRw68hS2f/

कंगना रनौत ने इससे पहले कान 2019 में रेड कार्पेट लुक के लिए हैंडलूम साड़ी को चुना था। कंगना रनौत ने कान फिल्म फेस्टिवल के तीसरे दिन ‘मधुर्य क्रिऐशन’ की डिजाइन की हुई कांजीवरम साड़ी पहनी थी। गोल्डन कलर की इस साड़ी को कंगना ने फाल्गुनीशेन पिकॉक के डिजाइन किए हुए गोल्डन कॉरसेट ब्लाउज और पर्पल ग्लव्ज के साथ कल्ब किया था। कंगना का कॉरसेट ब्लाउज सीक्वेंस वर्क और पर्ल से डिजइन किया गया था। गोल्डन साड़ी को कंगना ने बेहद बोल्ड अंदाज में कैरी किया हुआ था। इस साड़ी में उनके रीगल लुक को काफी एप्रीशिएट किया गया।

मोदी की केदारनाथ यात्रा पर , ममता के भतीजे का वार ,कही चौकानें वाली बात…

कंगना का आफ्टर रेड कार्पेट लुक भी कमाल का था। इस लुक के लिए उन्होंने वेस्टर्न आउटफिट को चुना। उन्होंने आफ्टर रेड कार्पेट पार्टी लुक के लिए ब्लैक पैंट सूट में खुद को स्टाइल किया। ब्लैक स्ट्रेट पैंट के साथ उन्होंने क्रीम कॉरसेट और ब्लैक क्रॉप जैकेट पहनी थी। उनकी जैकेट पर कटवर्क वाली लेस डिटेलिंग थी जो उनके लुक को इनहैंस कर रही थी। कान फिल्म फेस्टिवल 2019 में कंगना के अब तक नजर आए सभी लुक्स की तारीफ हो रही है।

LIVE TV