अपने नए लुक्स को लेकर चर्चा में आई प्रियंका चोपड़ा, सोशल मीडिया पर जमकर हो रही ट्रोल

बॉलीवुड से लेकर हॉलिवुड की चर्चित अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपने लुक्स को लेकर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं | हाल ही में उन्होंने नए साल में इन नए लुक्स और शानदार काम की वजह से प्रियंका चोपड़ा कई मैग्जीन्स के कवर पेज पर अक्सर दिख जाती हैं।

प्रियंका चोपड़ा अपने काम, हुनर और खूबसूरत अदाओं से हमेशा हैरान करती हैं। हैरान इसलिए क्योंकि हर बार एक कदम आगे बढ़कर ये ऐसा कुछ कर जाती हैं, जिसके बारे में ज्यादातर लोग सोचते भी नहीं है। सच तो यह है कि इनकी यही आदत इनके फैंस को बहुत पसंद है और वे हमेशा कुछ नए की उम्मीद प्रियंका से लगाकर रखते हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपनी आने वाली अगली फिल्म Text For You की शूटिंग पूरी की है। यह जानकारी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी थी। प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपने 17 साल के करियर में फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’, ‘बर्फी’ और ‘सात खून माफ’ को सबसे अहम करार देते हुए कहा कि इनके जरिए उन्हें सबसे बेहतर किरदारों को पर्दे पर निभाने का मौका मिला।

प्रियंका पिछले कुछ सालों से बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड इंडस्ट्री में भी जमकर काम कर रही हैं और अपनी एक अलग पहचान बना चुकी हैं।
