
छुट्टियों में अप ने परिवार के साथ घूमने का प्लान बनाना इतना आसान नहीं होता, कई सारी मुश्किलें आती हैं। जिनमें से सबसे पहली जिस मुश्किल का सामना करना पड़ता है वो है, जगह का चुनाव करना। ज़ाहिर सी बात है कि हम एक ऐसी जगह चुनना चाहेंगे जो आपको एक बेहतर अनुभव कराए और हमेशा के लिए यादगार रह जाए।
अंबोली हिल स्टेशन
सह्याद्री पहाड़ियों की 690 मीटर की ऊंचाई पर स्थित – अंबोली, एक से अनदेखा हिल स्टेशन प्रकृति के सबसे सुंदर नज़ारों और जगहों के साथ प्रदान किया जाता है, यह दुनिया के इको हॉट स्पॉट्स में से एक है। अंबोली महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले में स्थित है। ये हिल स्टेशन समुद्र तल से 690 मीटर की ऊंचाई पर है। इसकी प्राकृतिक खूबसूरती के कारण ये शहर पर्यटकों से व्यस्त रहता है। यहां आना किसी के भी लिए एक सुखद अनुभव ही होगा।
माधवगढ़ किला
अंबोली हिल स्टेशन के बाद अंबोली में ही स्थित है माधवगढ़ किला। किसी समय में ये एक खूबसूरत किला था, लेकिन अब इसकी जरजर हालत किसी खंडहर से कम नहीं लगती। इसकी इनती खस्ता हालत होने के बाद भी ये किला पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है। आज भी यहां पर्यटक उतने ही रुझान के साथ यहां आते हैं और किसी अन्य सुंदर पर्यटन स्थल को देखने जाते हैं। अगर आपको ऐतिहासिक जगहें घूमने में रुचि है तो आपके लिए यहां आना बिल्कुल भी व्यर्थ नहीं जाएगा।
चंदगड
चंदगड गडिंगलाज में एक शहर और तहसील मुख्यालय है, जो कोल्हापुर जिले का एक उपविभाग है जो महाराष्ट्र राज्य में है। जागृत देवस्थान श्री रवलनाथ मंदिर यहां स्थित है। रावलनाथ भारत के पश्चिमी तटीय क्षेत्र में एक बहुत लोकप्रिय शैवेट देवता हैं, मुख्य रूप से गोवा, सिंधुदुर्ग जिला और कोल्हापुर जिले के कुछ इलाकों में विशेष रूप से महाराष्ट्र के चंदगड और अाजरा तालुका और कर्नाटक के कुछ इलाकों के। चंदगड पर्यटन के लिहाज़ से एक अच्छी जगह है।