दो देशों के बीच बसा दुनिया का यह अनोखा होटल, जिसे देखकर आप भी रह जाएंगे दंग

दुनिया में ऐसे कई होटल है जो  अपने अनोखे अंदाज और खूबसूरती के साथ आलिशान भी हैं। लेकिन क्या आपने किसी ऐसे होटल के बारे में सुना है, जहां महज़ करवटें बदलने से आप एक देश से दूसरे देश पहुचं जातें हैं। जी हां  ठीक ऐसा ही होटल फ्रांस और स्विट्जरलैंड के सीमा के बीच “ला कयोर” में है। इस होटल का नाम ‘अब्रेज’ है । यह दो देशों के बीच आता है इसलिए इसके पते भी दो-दो हैं। यहां पर ठहरने वाले लोग भी इसे देखकर चौंक जाते हैं,आइए जानते है इस होटल से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें।

अब्रेज

इस होटल की खास बात यह है की यह दो देशों के सीमाओं के बीच है इसलिए  इसका विभाजन भी यह ध्यान में रखकर  किया गया है। इस होटल का बार फ्रांस में है तो बाथरुम स्विट्जरलैंड में है। साथ ही इस होटल के सभी कमरों को भी दो हिस्सों में बांटा गया हैं। कमरों का डबलबेड कुछ इस प्रकार सजाया गया है कि आधे फ्रांस के हैं,तो आधे स्विट्जरलैंड के हैं। और तकियों को भी दोनों देशों के हिसाब से ही सेट किया गया है।

बलरामपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को हो रही खास परेशानी, पुलिस ने किए यह खास इंतजाम…  

यह होटल जहां हैं पहले वहां किराने कि दुकान थी। 1921 में जुल्स-जीन अर्बेजे ने इसे खरीदकर होटल बना दिया। आज यह होटल दो देशों की पहचान बन चुका है।

 

LIVE TV