अनोखा मामला : महिला के पेट से निकला 1.5 किलो सोना, डॉक्टर्स हुए हैरान !

अगर हम आपसे कहें कि पेट से सोना निकला वो भी थोड़ा बहुत नहीं 1.5 किलोग्राम का सोना ! तो आप क्या कहेंगे ? कहना छोड़िए सोच भी नहीं पाएंगे की ऐसा कुछ कभी मुमकिन भी होगा | पर ऐसा हुआ है |

ये मेडिकल वर्ल्ड का ऐसा केस है जिसे सुनकर आप पूरी तरह से हैरान और परेशान हो जायेंगे | इसे जानते ही आप आश्चर्य में पड़ जाएंगे कि ऐसा कैसे हो गया | हो सकता है आप इसको चमत्कार मानने लगें |

ऐसा ही एक मामला पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में सामने आया है | यहां के एक सरकारी अस्पताल में मानसिक रूप से बीमार एक महिला के पेट से 1.5 किलोग्राम से अधिक गहने और सिक्के निकाले गए | एक डॉक्टर ने यह जानकारी दी |

रामपुरहाट सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में सर्जरी विभाग के प्रमुख सिद्धार्थ बिस्वास ने कहा कि 26 वर्षीय महिला के पेट में 5 रुपये और 10 रुपये के नब्बे सिक्के, चेन, नाक का बालियां, झुमके, चूड़ियाँ, पायल, कड़ा और घड़ियां पाए गए |

बिस्वास ने बुधवार को सर्जरी के बाद कहा, ‘‘आभूषण ज्यादातर तांबे और पीतल के थे, लेकिन इनमें कुछ सोने के गहने भी थे |” महिला की मां ने कहा कि उन्हें लग रहा था कि मारग्राम गांव में उसके घर से गहने गायब हो रहे हैं, लेकिन जब भी परिवार उससे पूछताछ करता था, तो वह रोने लगती थी |

 

सनकी मां: भूत भगाने के लिए अपनी 3 साल की बेटी को 10 घंटे तक गर्म कार में रखा, हुई मौत, कोर्ट ने दी ये सजा !

 

उसकी मां ने कहा, ‘‘मेरी बेटी मानसिक रूप से अस्वस्थ है | पिछले कुछ दिनों से वह हर बार भोजन करने के बाद उल्टी कर रही थी |” उसने बताया कि उसकी बेटी अपने भाई की दुकान से सिक्के लाई थी |

उसकी मां ने कहा, ‘‘हम उस पर नजर रखते थे | किसी तरह वह इन सभी को निगल गयी | वह दो महीने तक बीमार रही | हम उसे कई निजी डॉक्टरों के पास ले गए और उसकी सेहत में कोई सुधार नहीं हो रहा था |”

बाद में, महिला को सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने एक सप्ताह तक उसकी जांच करने के बाद उसकी सर्जरी की |

 

LIVE TV