अनोखा मामला : दूल्हे के गुटखा खाने से दुखी दुल्हन ने किया शादी से इंकार !

रिपोर्ट – विनीत तिवारी

हमीरपुर : आप को यह जानकर बड़ी हैरत होगी कि शादी के अटूट बंधन का टूटना महज दूल्हे का गुटखा खाना बना | आपने दहेज की मांग को लेकर अक्सर शादी टूटने की कहानी सुनी होगी और बारात वापस भी आना सुना होगा |

मगर आपने यह कभी नही सुना होगा कि शादी की सभी रस्म पूरी होने के बाद लड़की वालों ने दूल्हे को गुटखा खाकर गिर जाने से सारे रिश्ते तोड़ते हुए बारात वापस कर दी हो |

जी हां ऐसा वाकिया हुआ है यूपी के हमीरपुर जिले में जहाँ दूल्हे को बारात वापस ले जानी पड़ी मात्र गुटखा खाने की वजह से |

अपनी शादी के कई रंगीन ख्वाब लेकर ये दूल्हा पहुंचा था दुल्हन को लेने | बारात पहुँच गयी बारातियों ने जमकर ठुमके भी लगाये और फोटो भी खिंचवाई |

सारे रीति-रिवाज सही से चल रहे थे | भवरो का समय आया तो दूल्हा अचानक चक्कर खाकर गिर गया | बगल में बैठी दुल्हन ने जब ये देखा तो समझ आया की दुल्हे ने गुटखा खाया था जिससे तम्बाकू का नशा उसे चढ़ गया था|

जिससे नाराज होकर दुल्हन ने शादी करने से इंकार कर दिया | काफी प्रयास के बाद भी जब बात न बनी तो दुल्हे को बिना दुल्हन के वापस लौटना पड़ा | लडकी के इस कदम की चर्चा हर तरफ हो रही है |

यह सारा वाकिया है हमीरपुर जनपद के बिन्वार थाना क्षेत्र के उमरी गांव का जहां के रहने वाले होरीलाल की बेटी सीता की शादी जालौन जनपद के परासन गांव के निवासी महेश सिंह के पुत्र राहुल के साथ होनी थी |

शौचालय के बने टैंक में 4 वर्षीय बच्चे की गिरकर हुई मौत, पुलिस कर रही थी मामला दबाने की कोशिश !

लड़के वाले बड़े धूमधाम से बारात लेकर आये और शादी की सभी रस्मे पूरी कर रहे थे, लेकिन दूल्हे को नहीं मालूम था कि उसे ये बारात वापस ले जाना पड़ेगी |

मामला कुछ ये है की दूल्हे ने भवरो के समय गुटखा खा लिया जिससे उसकी तबियत बिगड़ गयी वही चक्कर खाकर गिर गया |

यह नजारा देख लड़की सीता नाराज हो गई और उसने गुटखा खाने वाले से शादी नहीं करुँगी कहकर शादी से इंकार कर दिया | जिसके चलते दूल्हे को बिना दुल्हन के बारात वापस ले जाना पड़ा |

दूल्हे के परिजनों ने लडकी और उनके परिवारियों को समझाने की बड़ी कोशिश की | आरजू, मिन्नतें की लेकिन फिर भी बात नही बन पाई और बारात को बगैर दुल्हन के वापस लौटना पड़ा |

वहीं बारात के बैरंग लौटने की जानकारी मिलते ही गाँव में हडकंप मच गया | पुलिस ने भी मौके में पहुँच कर दोनों पक्षों में समझौता करवाते हुए मामला शांत करवा दिया है !

सीख है उन लोगो को जो नशे का सेवन करते हुए दूल्हा बनने का ख्वाब देखते हैं लेकिन सीता जैसी लड़कियों को ये बात नागवार गुजरती है |

फ़िलहाल शादी में हुये लेनदेन की कीमत दोनों पक्षों द्वारा आपस में अदा कर दी गयी | बारात शांति पूर्वक अपने गाँव वापस लौट गयी | लेकिन बारात लौटने की बात गाँव में अभी भी चर्चा का विषय बनी हुई है |

 

LIVE TV