‘मेड इन इंडिया’ पर बनेगी फिल्म, साथ दिखेंगे अनुष्का-वरुण

अनुष्‍का की नई फिल्ममुंबई। अनुष्‍का शर्मा की अपकमिंग फिल्‍म ‘जब हैरी मेट सेजल’ रिलीज होन को तैयार है। बीते दिन फिल्म का दूसरा गाना ‘बीच बीच में’ लॉन्‍च हुआ है। इन सबके बीच अनुष्‍का ने अपनी एक और नई फिल्म की घोषणा कर दी है। अनुष्‍का की नई फिल्म की घोषणा  ने लोगों को सप्राइज कर दिया है।

कुछ समय पहले उनकी एक अपकमिंग फिल्‍म ‘परी’ की झलक देखने को मिली थी। अब अनुष्‍का ने बहुत ही अलग अंदाज में एक और नई फिल्म की घोषणा की है। अनुष्का ने अपनी इस नई फिल्‍म की घोषणा कर सबको चौंका दिया है।

यह भी पढ़ें: ‘नमस्ते इंग्लैंड’ पर मंडरा रहे मुसीबत के बादल, अक्षय ने छोड़ा साथ!

अनुष्‍का एक बार फिर यश राज फिल्‍म्स में नजर आने वाली हैं। यश राज फिल्‍म्स के इस नए प्रोजेक्ट से पर्दे पर एक नई जोड़ी देखने को मिलेगी। इस नए प्रोजेक्‍ट से अनुष्‍का और वरुण धवन पहली बार साथ नजर आएंगे। दोनों की नई फिल्‍म का नाम ‘सुई-धागा मेड इन इंडिया’ है।

फिल्म ‘सुई-धागा मेड इन इंडिया’ नाम से ही मोदी जी के अभियान मेक इन इंडिया पर आधारित लग रहा है। इससे पहले मोदी जी के स्वच्‍छ भारत अभियान पर भी फिल्‍म बनी है। अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म ‘टॉयलेट: एक प्रेम कथा’ स्वच्‍छ भारत अभियान पर आधारित है।

यह भी पढ़ें: क्लब में लॉन्च दूसरे गाने में काफी करीब दिखे हैरी और सेजल

अनुष्‍का ने अपने नए प्रोजेक्‍ट की घोषणा बहुत ही अलग तरीके से की है। इस फिल्‍म के बारे में उन्‍होंने सोशल मीडिया पर पहेली के द्वारा बताया था। अनुष्‍का ने सबसे पहले अपने ट्विटर अकाउंट पर एक पहेली पोस्‍ट की थी। इस पर वरुण ने ट्वीट किया कि वह इस मुश्‍किल सवाल का जवाब रात 12 बजे तक देंगे।

अपने वादे के मुताबिक वरुण ने अनुष्‍का के पोस्‍ट किए सवाल का जवाब देते हुए लिखा, ‘सुई धागा’। जवाब देने के साथ ही उन्‍होंने यह भी लिखा कि यह अनुष्‍का के लिए काफी खास होगा। वरुण के जवाब से खुश होकर अनुष्‍का ने उन्‍हें सौ में सौ अंक देते हुए कहा कि चलों अब पिक्‍चर बनाते हैं। वरुण ने इसपर ट्वीट किया कि, ‘आप के साथ एक फिल्‍म बनाना मजेदार होगा।’

अनुष्‍का और वरुण की इस फिल्म की शूटिंग अगले साल यानी जनवरी 2018 को शुरू होगी। साथ ही उसी साल पर्दे पर यह फिल्‍म गांधी जयंती के दिन रिलीज होगी।

 

 

 

 

 

LIVE TV