अनुष्का शर्मा ने बेबी बंप के साथ शेयर की फोटो, जानें कोहली ने क्या कहा

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की क्यूट जोड़ी सभी को प्यारी लगती हैं। हाल ही में दोनों ने घर में नन्हें मेहमान के आने की ख़ुशी सोशल मीडिया के ज़रिए दी।

https://www.instagram.com/p/CFEu4R_J7Oi/?utm_source=ig_embed

जिसके बाद अब अनुष्का शर्मा ने एक तस्वीर शेयर की हैं, इस तस्वीर में वो अपने बेबी बंप को प्यार से देखती हुई नज़र आ रही हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा “जीवन के निर्माण का अनुभव होने से ज्यादा वास्तविक और विनम्र कुछ भी नहीं है। जब यह आपके नियंत्रण में नहीं है, तो वास्तव में क्या है? ”

आपको बता दें, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा फिलहाल दुबई में हैं। जहां विराट, जो कि आईपीएल टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के कप्तान हैं, आईपीएल की तैयारी में व्यस्त हैं, तो अनुष्का कुछ समय का सुरुं के बिता रही हैं।

LIVE TV