अनुपम को हो रहा है गर्व, कड़ी मेहनत पर विश्वास

अनुपम खेरमुंबई| दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर को बायोपिक फिल्म ‘एम.एस धोनी : द अन्टोल्ड स्टोरी’ का हिस्सा बनने पर गर्व है।

उन्होंने कहा कि यह फिल्म छोटे शहरों के युवाओं के विश्वास की तसदीक करता है।

अनुपम खेर ने ट्वीट किया, ” ‘एम.एस धोनी : द अन्टोल्ड स्टोरी’ कड़ी मेहनत की शक्ति में आपको यकीन दिलाता है। यह आज के छोटे शहरों के युवाओं में आपके यकीन की तसदीक करता है। भारत की कहानी।”

यह भी पढ़ें; Virushka के दिल में फिर आई दरार

अनुपम खेर ने निभाई पिता की भूमिका

अनुपम (61 ) फिल्म में धोनी के पिता की भूमिका में हैं।

उन्होंने कहा कि नीरज पांडे की ‘एम.एस धौनी : द अन्टोल्ड स्टोरी’ का हिस्सा बनने से वह अभिभूत हैं।

यह भी पढ़ें; जॉन ने कुछ अलग करने की चाहत में, करवाई दो बार सर्जरी

यह सफलता को हासिल करने के लिए पीढ़ियों को प्रेरित करेगी।

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत फिल्म में महेंद्र सिंह धोनी की भूमिका में हैं।

फिल्म का निर्माण फॉक्स स्टूडियोज और इंस्पायर्ड इंटरटेनमेंट ने किया। इसे बड़े पैमाने पर रांची में फिल्माया गया है।

LIVE TV