उत्तर प्रदेश में छाए योगी फिर भी ताज महोत्सव में काम बोल रहा है

अधिकारियों की बड़ी चूकआगरा। यूपी में भले ही योगी का एक्शन बोल रहा हो लेकिन आगरा में अभी भी अखिलेश का काम बोल रहा है। वो कहते हैं न कि सरकार बदलने में तो वक्त नहीं लगता। लेकिन सिर पर चढ़ा खुमार उतरने में वक्त तो लगता है। दरअसल आगरा में आयोजित ताज महोत्सव में अभी भी पूर्व सीएम अखिलेश यादव का प्रचार हो रहा है। अब इसे अधिकारियों की बड़ी चूक कहें या अखिलेश यादव के प्रति प्रेम यह तो आपको ही तय करना होगा।

अधिकारियों की बड़ी चूक

खबरों के मुताबिक़ आगरा में इन दिनों 10 दिवसीय ताज महोत्सव का 26वां वार्षिक आयोजन चल रहा है। इसके मुक्ताकाशीय मंच पर एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां हो रही हैं।

गुरुवार शाम को भजन सम्राट अनूप जलौटा के कार्यक्रम से पहले मंच पर प्रोजेक्टर स्क्रीन पर कई बार उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के उत्तम प्रदेश का विज्ञापन चलता रहा।

मंच के सामने पुलिस और प्रशासन के कई अधिकारी, पर्यटन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। किसी ने भी इसे हटवाने की कोशिश नहीं की।

गौरतलब है कि चुनावों की वजह से ताज महोत्सव का कार्यक्रम एक माह के लिए आगे बढ़ाया गया था। मंच पर अखिलेश के उत्तम प्रदेश का प्रचार देख कर ऐसा लग रहा था मानो ताज महोत्सव जो कि हर साल 18 से 27 फरवरी को होता है, अधिकारियों की सोच से वही समय है।

फरवरी में अखिलेश यादव की सरकार थी। ताज महोत्सव आय़ोजन समिति के अध्यक्ष मंडलायुक्त चन्द्रकांत त्रिपाठी और सचिव क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी दिनेश कुमार हैं।

दिनेश कुमार से बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।

यह एक बड़ी लापरवाही का साक्षात उदाहरण है।

देखें वीडियो :-

LIVE TV