अज्ञात महिला की हत्या कर शव को ओवर ब्रिज पर फेंका,  पुलिस कर रही जांच !

रिपोर्ट – सौरभ शर्मा

उत्तर प्रदेश : फ़िरोज़ाबाद में 30 वर्षिय अज्ञात महिला का अर्ध नग्न शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी है| सीने में गोली और चाकू से हत्या कर शव निर्माणाधीन ओवर ब्रिज के ऊपर पड़ा हुआ मिला है | जिससे काफी लोग वहां पर इकठ्ठा हो गये |

पुलिस महिला की शिनाख्त में जुटी हुयी है पर कुछ पता नहीं चल सका | पुलिस ने शव पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है |

जिला फिरोजाबाद के सिरसागंज में उस समय सनसनी फैल गयी जब हाइवे स्थित ग्राम जगमुदी के समीप निर्माणाधीन पुल के ऊपर ग्रामीणों ने खून में लथपथ एक लगभग 30 वर्षीय महिला का शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी |

सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला की शिनाख्त कराने के लिए अगल-बगल के गॉव के लोग भी बुलवाये | परन्तु शव की पहचान नही हो सकी |

फिलहाल पुलिस ने शव का पंचनामा भर जिला अस्पताल भेज दिया है | पुलिस का कहना है कि कहीं और जगह से  हत्या कर महिला के शव को यहाँ पर फेंका गया है पूरे मामले की पुलिस गहनता से जाँच में जुट गई है।

 

LIVE TV