अजब पेड़ की गजब कहानी, इस पेड़ से होता है ऐसा कारनामा जिसे देख सब हैं हैरान….

ऊंचे-घने पेड़ तो हम सबने कभी न कभी देखे ही हैं। मगर क्या आपने ऐसा पेड़ देखा है, जिसमें अपने आप ही पेड़ से पानी टपके ताे आप क्‍या कहेंगे?

मुजफ्फरपुर के गायघाट स्थित साठा गांव में ऐसा ही हो रहा है। हम आपको बता रहे हैं ऐसे ही एक अनोखे पेड़ के बारे में जो खुद में अलग तरह का दिखने लगा है।

अजब पेड़ की गजब कहानी

यह पेड़ न तो चमत्कारिक है और न रहस्यमयी। ये पेड़ विचित्र जरूर है, विचित्रता के कारण ही ये प्रसिद्ध हो रहा है।

इस भीषण गर्मी में किसी पेड़ से पानी टपके ताे आप क्‍या कहेंगे। गांव के लोगो ने इसे दैवी चमत्‍कार मान पूजा भी शुरू कर दी है। पेड़ को देखने व इसकी पूजा करने दूर-दूर से लोग आ रहे हैं।

रूस पर भी छाया अंधविश्वास का खुमार, साइबर हमले से बचने का अपनाया अनोखा तरीका….

ग्रामीणों के अनुसार, साठा गांव में राजा सल्‍हेस स्‍थान के निकट स्थित एक पेड़ से करीब चार दिनों से पानी टपक रहा है।

गांव के लोग इसे इश्‍वरीय चमत्‍कार मानकर पूजा-पाठ शुरू कर चुके हैं। पेड़ के नीचे मंदिर निर्माण की प्रक्रिया आरंभ की जाने वाली है। मंदिर बनाने के लिए चंदा एकत्र किया जा रहा है।

 

LIVE TV