एक देश ऐसा भी, यहाँ अगर मना लिया क्रिसमस तो जाएगी जान…

एक तरफ जहां पूरी दुनिया क्रिसमस मनाने की तैयारियां जोरों शोरों से कर रही है वहीं एक देश ऎसा भी जहां क्रिसमस मनाने पर 5 साल तक की सजा भुगतनी पड सकती है। बोर्नियो द्वीप पर स्थित ब्रुनई देश के सुल्तान ने यहा क्रिसमस न मनाने की घोषणा की है।
अगर मना लिया क्रिसमस तो जाएगी जान
बोर्निया द्वीप पर स्थित यह देश एक मुस्लिम देश है। यहां के सुल्तान ने ऎलान किया है कि अगर वहां किसी को क्रिसमस मनाते हुए देखा गया या किसी को सांता क्लोज की वेशभूषा में देखा गया तो उसे पांच साल की कैद हो जाएगी।

गैर मुस्लिम लोगों को इस संबंध में छूट दी गई है। आदेश के अनुसार गैर मुस्लिम लोग यहां क्रिसमस मना सकते हैं लेकिन इसके लिए उन्हें सरकार से इजाजत लेनी पडेगी। साथ ही गैर मुस्लिमों को यह हिदायत भी दी गई है कि वे क्रिसमस का त्यौहार सिर्फ अपने समुदाय में ही मना सकते हैं।
SBI में इन पदों पर निकली हैं बम्पर भर्तियां, ये है आवेदन की अंतिम तारीख…
गौरतलब है कि इस देश में मई 2014 से सरिया कानून लागू है यहां दोषियों को इसी कानून के तहत सजा दी जाती है। इस देश की कुल आबादी का लगभग 65 फीसदी मुस्लिम है।

LIVE TV