अखिलेश यादव का योगी पर हमला, बोले- सुरक्षित नहीं महिलाएं, फर्ज़ी एनकाउंटर में UP आगे

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शुक्रवार को झांसी पहुंचे। जहां उन्होंने प्रेस वार्ता की। इस प्रेस वार्ता में अखिलेश यादव ने प्रदेश की योगी सरकार पर हमला बोला है। अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार ने अगर अपना वादा पूरा किया होता तो लॉकडाउन में जनता और नौजवानों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता। ये तो कह रहे थे कि लैपटॉप, मोबाइल देंगे, लेकिन क्यों देंगे? हमारे बाबा मुख्यमंत्री तो लैपटॉप चलाना ही नहीं जानते, अगर जानते तो उसकी अहमियत को समझते।

अखिलेश यादव ने कहा कि भारत सरकार के जो आंकडे हैं उनमें कम से कम ये बताना चाहिए कि भारत में महिलाओं और बेटियों पर सबसे ज्यादा अन्याय कहां हैं? वो उत्तर प्रदेश है। फर्ज़ी एनकाउंटर में सबसे ज्यादा नोटिस अगर किसी सरकार को मिले हैं तो वो उत्तर प्रदेश सरकार है। उन्होंने कहा  कि बुंदेलखंड में चल रहे विकास कार्य इस सरकार में रोक दिए गए हैं। यहां के लोगों का कोई ध्यान नहीं रखा गया।

LIVE TV