अकेले दम पर बॉलीवुड की इन 5 मांओं नें की अपने बच्चों की परवरिश

मां और बच्चे का रिश्ता ऐसा होता है जो सबसे अनमोल है। बॉलीवुड में ऐसी कई मां रही हैं जिन्होंने सिंगल मदर के रूप में इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाया।

amrita singh

43 साल की सुष्मिता सेन ने अब तक शादी नहीं की है। उन्होंने महज 25 साल की उम्र में पहली बेटी रेने को गोद लिया था। दस साल बाद, 2010 में उन्होंने दूसरी बेटी अलीशा को गोद लिया। सुष दोनों बेटियों की अकेले ही परवरिश कर रही हैं।पूर्व मिस इंडिया और एक्ट्रेस पूनम ढिल्लन ने फिल्म निर्माता अशोक ठकेरिया से शादी की थी। शादी के बाद उनके दो बच्चे हुए- बेटी पालोमा और बेटा अनमोल। अशोक से अलग होने के बाद अपने दोनों बच्चों की परवरिश उन्होंने अकेले की।

खुशखबरी! अगस्त से शुरू होगी शाहजहांपुर मेडिकल कॉलेज में MBBS क्‍लास, मिली मंजूरी

नीना गुप्ता का अफेयर वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स से था। अफेयर के बीच नीना प्रेग्नेंट हो गईं। इसके बाद भी विवियन ने नीना से शादी नहीं की। उनकी एक बेटी हुई मसाबा। नीना ने बिना किसी की मदद के मसाबा की परवरिश की। आज मसाबा का नाम बड़े डिजाइनर्स की लिस्ट में शुमार है।

एवेंजर्स एंडगेम से पहले ये था मूवी का नाम जो इसलिए बदला गया, मेकर्स ने किया बड़ा खुलासा

सैफ अली खान की पूर्व पत्नी अमृता सिंह के दो बच्चे हैं- सारा अली खान और इब्राहिम अली खान। सैफ से अलग होने के बाद दोनों बच्चों की परवरिश अमृता सिंह अकेले ही कर रही हैं। वो बच्चों के साथ अलग घर में रहती हैं।करिश्मा कपूर ने बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी की थी, लेकिन आपसी मतभेदों के चलते यह रिश्ता नहीं चल पाया। अलग होने के बाद करिश्मा अपने दोनों बच्चों के साथ ही रहती हैं।

 

LIVE TV