
दुनिया का सबसे बदनाम, शातिर, और खतरनाक डॉन जिसे दुनिया में कौन नहीं जानता है | मिसाल भी डॉन में दी जाती है तो सिर्फ उसका नाम आता है | सही पहचाना अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम |
लेकिन एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद के भतीजे रिजवान कासकर पर महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ ऑर्गेनाइज्ड क्राइम एक्ट, 1999 (मकोका) लगाया गया है |
रिजवान अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के छोटे भाई इकबाल कासकर का बेटा है | और उसे एअरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया गया | अभी हाल ही में रिजवान को मुंबई के एक व्यापारी से जबरन वसूली करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था |
बिना JEE Advanced क्लियर किए IIT Bombay की क्लासरूम में घुसी गाय, वीडियो वायरल !
मुंबई क्राइम ब्रांच की एंटी एक्सटॉर्शन सेल (AEC) ने दाऊद इब्राहिम के भतीजे रिजवान को गिरफ्तार किया था | इकबाल कासकर पहले से ही पुलिस की हिरासत में है | बता दें, रिजवान को उस समय मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया है, जब बुधवार रात वह देश छोड़कर भागने की कोशिश कर रहा था.