बिना JEE Advanced क्लियर किए IIT Bombay की क्लासरूम में घुसी गाय, वीडियो वायरल !
सोशल मीडिया पर एक से एक वीडियो वायरल होते हैं | और कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं कि हसते-हसते पेट दर्द करने लगे | ऐसा ही एक वीडियो आईआईटी बॉम्बे से वायरल हुआ है | जो इन दिनों काफी चर्चा में बना हुआ है |
वहां हुआ कुछ ऐसा जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है | आईआईटी बॉम्बे की क्लासरूम में एक गाय घुस आई | जिसके कारण वहां पढ़ रहे बच्चों में अफरा-तफरी मच गई |
ये पूरी घटना तब हुई जब प्रोफेसर क्लास ले रहे थे | क्लास के अंदर अचानक गाय के घुसते ही स्टूडेंट्स देखकर भागने लगे | ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है |
वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि क्लास के अंदर गाय टहल रही है | कुछ स्टूडेंट्स तो भाग निकले लेकिन कुछ वीडियो शूट करने लगे | यही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है | कुछ ही देर बाद गाय को बाहर कर दिया गया|
स्टूडेंट्स ने IANS को बताया कि बाहर बहुत तेज बारिश हो रही थी और शायद इसी वजह गाय बारिश से बचने के लिए लेक्चर हॉल में आ गई होगी |
ये वीडियो वायरल होने के बाद ट्विटर पर लोग काफी मजाक उड़ा रहे हैं |
देखें वीडियो:
Cow entering IIT BOMBAY without clearing JEE Advanced?? 🐄🐄🐄. A cow entering an IIT Bombay classroom 😂 pic.twitter.com/i7taJ2TPOd
— Mayur Borkar (@imayurborkar) July 29, 2019
ये कोई पहली घटना नहीं है IIT Bombay की | कुछ दिनों पहले भारी बारिश के कारण आईआईटी बॉम्बे में तेंदुआ घुस आया था | जिसको पकड़ा गया था | अब गाय का ये वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया है |