आप के मन में देश-दुनिया घूमने की ख्वाहिश रहती ही होगी। आपको जानकर खुशी होगी कि दुनिया के कई देशों में वीजा की जरुरत नहीं पड़ती। अगर आप विदेश जाना चाहतें हैं और वीजा नहीं मिल रहा तो फिक्र मत करिए। आप बिना वीजा के भी 59 देशों में सैर–सपाटा कर सकते हैं। यह सुविधा भारतीय नागरिकों के लिए है। वहीँ, स्वीडन के नागरिकों को 174 देशों में बिना वीजा घूमने की इज़ाज़त हैं। दुनिया के इन देशों में आने वालों को वीजा ऑन अराइवल दिया जाता है।
वीजा ऑन अराइवल मिलेगा यहां
कम्बोडिया, केप वर्डे, कोमरोस, इक्वाडोर, इथोपिया, फिजी, इंडोनेशिया, जॉर्डन, केन्या, लाओस, मेडागास्कर मालदीव, मॉरीशस, पलाउ, थाईलैंड, टुवालू, युगांडा
इन देशों में इन्दिंस कर सकते हैं बिना वीजा के भ्रमण
भूटान, ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड, कुक आइलैंड डोमनिक, अल सल्वाडोर, ग्रेनेडा, हांगकांग, जमैका माइक्रोनेशिया, नेपाल, नेऊ, सेंट किट्स एंड नेविस, सेंट विन्सेट एंड द ग्रेनाडाइन्स, समाओ सेशेल्स त्रिनिदाद एंड टोबैगो, वनुआटू