लोकसभा चुनाव के मद्देनजर इंडो-नेपाल बॉर्डर किया सील !

रिपोर्ट – नवीन प्रकाश मिश्रा

महाराजगंज : लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भारत नेपाल सीमा को पूरी तरह से सील कर दिया गया है | कल लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण का मतदान होना है |

जिले में मतदान को सकुशल संपन्न कराने के लिए भारत नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है| आपको बता दें कि नेपाल से भारत को जोड़ने वाली सीमा खुली होने की वजह से यहां से लगातार घुसपैठ की आंशका बनी रहती है |

यही वजह है कि महराजगंज जिले से लगी सोनौली सीमा पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस और एसएसबी के जवान तैनात कर दिए गए हैं | महराजगंज जनपद से सटे इंडो नेपाल सीमा के सभी थानो को अलर्ट के साथ पुलिस ने पेट्रोलिंग बढ़ा दी है |

इलाज के दौरान हुई मौत, गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में किया जमकर हंगामा !

महराजगंज जिले से लगी भारत नेपाल सीमा को पूरी तरह से सील कर दिया गया है | मतदान सकुशल संपन्न कराने के लिए चौकसी बरती जा रही है |

भारत-नेपाल की करीब 82 किमी की सीमा महराजगंज जिले से लगी हुई है | मतदान को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रयाप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किये जा रहे हैं |

 

LIVE TV