
मुंबई। बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की शादी की खबरें इन दिनों सुर्खियों में हैं। बताया जा रहा है कि सलमान की शादी न होने की वजह उनकी गर्लफ्रेंड लूलिया वंतूर हैं। सलमान ने अपनी शादी की डेट अपने बर्थडे वाले दिन फिक्स की थी। खबरें ये भी आ रही थीं कि इस साल के आखिरी तक दोनों लोग शादी के बंधन में बांध जायेंगे।
लूलिया वंतूर का बयान
हालाँकि लूलिया ने सलमान के शादी की ख़बरों को झूठा करार दिया है। उन्होंने इन्स्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसपर उन्होंने अपनी शादी की ख़बरों पर क्लेरिफीकेशन दिया है।
इतना ही नहीं, लूलिया ने मीडिया की पुरानी रिपोर्ट्स का भी ज़िक्र किया है। इन रिपोर्ट्स में लूलिया की शादी की खबरें सामने आईं थीं कि वह एक म्यूसिशियन से शादी कर चुकी हैं। उन्होंने कहा कि इन गॉसिप पर रियेक्ट करने से कोई भी फ़ायदा नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि वह सलमान से शादी नहीं करने जा रही हैं।
लूलिया ने यह भी कहा कि वह वेडिंग ड्रेस पहनने के इए बिलकुल भी बेताब नहीं हैं। आपको बता दें कि सलमान-लूलिया के अफेयर के चर्चे काफी लम्बे समय से चल रहे हैं। इससे पहले भी इन दोनों की शादी की खबरें मीडिया में सामने आईं थी जब दोनों को लूलिया की फैमिली के सतह मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था।
हाल ही में, सलमान और लूलिया को प्रीती जिंटा की शादी में एकसाथ स्पॉट किया गया था। इस बारे में जब सलमान से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह मीडिया से शादी के बारे में कुछ भी नहीं कहेंगे लेकिन ट्विटर पर सबसे पहले अपनी शादी की तारिख को शेयर करेंगे।





