लद्दाख में खराब मौसम के चलते भूस्खलन में फंसे 81 लोग, सेना ने बचाई सबकी जान

लद्दाख में खराब मौसम के बीच भूस्खलन में फंस गए 81 पर्यटकों को सेना ने सुरक्षित बचा लिया। वहां तैनात सेना की सियाचिन ब्रिगेड ने तत्काल बचाव कार्य शुरू करते हुए इन पर्यटकों को निकाला। ये पर्यटक श्योक घाटी जाते समय भूस्खलन की चपेट में आ गए थे। बचाए गए पर्यटकों में महिलाएं व बच्चे भी शामिल हैं। नार्दर्न कमांड ने ट्वीट कर 81 पर्यटकों को बचाए जाने की जानकारी दी।

खराब मौसम

ये पर्यटक प्रतापपुर व तुर्तुक के बीच फं स गए थे। सेना ने इन पर्यटकों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाकर उन्हें कड़ाके की ठंड से बचाने के लिए गर्म कपड़े दिए। सेना की एक चौकी में इनके रुकने का प्रबंध किया गया। चिकित्सा सुविधा के साथ ही भोजन का प्रबंध कराया। बचाए गए पर्यटकों ने सेना की भूमिका की सराहना की है।

साथ ही उनके प्रति आभार भी जताया है। एक पर्यटक ने लिखा कि इतनी श्रद्धा और सत्कार के साथ हमारा साथ दिया कि अपने घर की याद आ गई।

शादी से पहले हर लड़की को नहीं करना चाहिए ये सब, बढ़ सकती है परेशानियां

ज्ञात हो कि लद्दाख संभाग के द्रास सेक्टर के मुसकोह घाटी में बुधवार को हिमस्खलन की चपेट में आए 14 लोगों को सेना ने बचाया था। इनके अस्थायी कैंप बर्फ में दब गए हैं। सेना ने इन्हें बचाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।

इस इलाके में बक्करवाल समुदाय के लोगों का डेरा होने की सूचना पर तत्काल पास के कंपनी आपरेटिंग बेस (सीओबी) से एक युवा अधिकारी के नेतृत्व में जवानों को भेजा गया। इन्होंने तत्काल बचाव कार्य शुरू किया। सेना ने 14 लोगों को बचाकर उन्हें प्राथमिक उपचार दिया। साथ ही उनके डेरे को सुरक्षित स्थानों पर लगवाया।

LIVE TV