मेरठ : प्रेमी से शादी की जिद पर थाने पहुंची युवती
मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक युवती अपने प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ गई। इकलोता गांव की युवती आज दोपहर थाने पहुंची और पुलिस से शादी करवाने की गुहार लगाई। पुलिस ने लड़की और उसके प्रेमी के परिवारों को थाने पर बुलाया। पुलिस के समझाने के बावजूद फिलहाल दोनों पक्ष शादी के तैयार नहीं हुए। पुलिस ने लड़की को उसके परिवार के साथ भेज दिया। वहीं, लड़के का आरोप है कि उसे जान से मारने की धमकी मिल रही है। उसने सुरक्षा की मांग की है।
प्रस्तुति-:आदेश कुमार