प्रियंका के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करना चाहती है ये हॉलीवुड एक्ट्रेस

लॉस एंजलिस। प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड में अपनी खास पहचान बना ली हैं। वह हॉलीवुड में इतनी फेमस हो गई हैं कि अब वहां की फेमस एक्ट्रेस मेघन मार्कल ने उनके साथ काम करने की इच्छा जताई है।

मेघन मार्कल

टीवी प्रोग्राम ‘सूट्स’ से सुर्खियों में आईं मेघन मार्कल ने बॉलीवुड में प्रियंका के साथ काम करना चाहती हैं। मेघन और प्रियंका एक-दूसरे की अच्छी दोस्त हैं। हाल ही में ये दोनों पूल साइड पार्टी करती हुई नजर आई थीं। प्रियंका ने इसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की थीं और हैशटैग के साथ ‘पूल साइड पार्टी डेट’ लिखा।

यह भी पढ़ें; प्रियंका चोपड़ा के भाई ने की गंदी बात, दर्ज हुई एफआईआर

मेघन मार्कल ने शेयर की तस्वीरें

मेघन ने कहा कि वह बॉलीवुड में जब भी काम करेंगी, तो उनकी को-स्टार प्रियंका ही होंगी। प्रियंका जो सलाह देंगी वह वही करेंगी। वह प्रियंका के साथ एक दिन काम जरूर करेंगी। उन्‍होंने प्रियंका को भी बताया है कि उनका प्रियंका के साथ बॉलीवुड में काम करने का सपना है और वह इसे पूरा करेंगी। उन्होंने कहा कि वह और प्रियंका साथ में मजे करतें हैं और तस्वीरें भी क्लिक करते हैं। उन तस्वीरों को उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर करती हैं। पहली मुलाकात में ही वे दोस्त बन गए थे।

मेघन ने बताया कि प्रियंका बहुत अच्छी एक्ट्रेस हैं और वह बहुत ही बिंदास हैं। वह प्रियंका से पहली बार ELLE मैगजीन के डिनर में मिली थीं जब प्रियंका मैगजीन के कवर पेज पर आई थीं।

मेघन और प्रियंका ईमेल और मैसेज के जरिए एक दूसरे के टच में रहती हैं। मेघन अपने टीवी प्रोग्राम सूट्स के सीजन छह के लिए बहुत ही खुश हैं। वह कई टीवी प्रोग्राम में नजर आ चुकी हैं।

वहीं इन दिनों प्रियंका क्वांटिको सीजन 2 की शूटिंग में बिजी हैं। वह हॉलीवुड फिल्म बेवॉच में केटी का रोल भी निभा रही हैं।

यह भी पढ़ें; कृष्णा से नाराज एक्ट्रेस ने छोड़ा ‘कॉमेडी नाइट्स लाइव’

LIVE TV