प्रियंका चोपड़ा के भाई ने की गंदी बात, दर्ज हुई एफआईआर

मुंबई। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की कामयाबी के किस्से बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक सभी जानते हैं लेकिन प्रियंका के भाई सिद्धार्थ अशोक चोपड़ा ने ऐसा कुछ किया जिससे प्रियंका का सिर शर्म से झुक गया। सिद्धार्थ के खिलाफ पुणे पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।

प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा का भाई

सिद्धार्थ पर आरोप है कि वह पुणे स्थित पब ‘द मगशॉट लाउंज’ में अवैध हुक्का बार चलाता था। दरअसल सिद्धार्थ का पब नो स्मोकिंग एरिया में आता है और यहां हुक्का पीना कानूनी जुर्म है।

यह भी पढ़ें; अब अजय के साथ चौथी बार गोलमाल करेंगे रोहित

पुलिस के मुताबिक पब से 18 हुक्के और अन्य नशीली सामग्री पकड़ी गई है। इस मामले में पुलिस ने 16 लोगों को नोटिस भी जारी किया है।

इससे पहले पुलिस मई में भी पब में रेड डाल चुकी है। तब यहां से आईपीएल मैच के दौरान कई लोगों को पुलिस ने सट्टा लगाने के आरोप में गिरफ्तार किया था।

यह भी पढ़ें; कृष्णा से नाराज एक्ट्रेस ने छोड़ा ‘कॉमेडी नाइट्स लाइव’

LIVE TV