
रिपोर्ट – विनीत त्यागी
रुड़की: सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में महिला ने अपने पति पर अप्राकृतिक सम्बध और देवर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है| वहीं पीड़ित महिला ने जेठ, सास और नन्द पर भी दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज करवाया है।
पीड़ित महिला ने बताया कि उसकी शादी 10 साल पहले हुई थी लेकिन ससुराल पक्ष उससे काफी लंबे समय से दुर्व्यवहार कर रहे थे |
इसलिए उसे मजबूरन पुलिस के पास जाना पड़ा। वहीं ससुराल वाले लगातार दहेज में लग्जरी गाड़ी की मांग कर रहे थे जिसे नहीं देने पर महिला के साथ मारपीट की जाती थी |
सुन्दर नज़ारे और पर्यटकों से गुलज़ार हुआ औली !
सिविल लाइन कोतवाल अमरजीत सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज़ किया जा रहा हैं और जो भी दोषी पाया जायेंगे उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी|