ब्रिटेन महारानी एलिजाबेथ II के पति प्रिंस फिलिप का निधन, PM मोदी ने ट्वीट कर जताया शोक

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पति प्रिंस फिलिप 99 की उम्र में चल बसे। हाल ही में प्रिंस फिलिप को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था जहां से हार्ट इनफेक्‍शन का इलाज चल रहा था। इलाज के बाद प्रिंस फिलिप घर लौट आये थे। रॉयल फैमिली की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, बेहद दुख के साथ महारानी ने यह घोषणा की है कि शुक्रवार सुबह उनके पति और ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग प्रिंस फिलिप का विंडसर कैसल में निधन हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी प्रिंस फिलिप के निधन पर शोक जताते हुए ट्वीट किया है।

1947 में एलिजाबेथ से विवाहित हुए फिलिप को ‘ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग’ भी कहा जाता था। उन्होंने 2017 में सार्वजनिक जीवन से संन्यास ले लिया था। फिलिप यूनानी शाही परिवार के सदस्य थे और उनका जन्म 1921 में यूनानी द्वीप कोर्फू में हुआ था। उनकी खेलों में काफी दिलचस्पी थी। उनके चार बच्चे व आठ पोते-पोतियां हैं।

LIVE TV