सऊदी अरब ने बंग्लादेशी श्रमिकों पर से प्रतिबंध हटाया

बंग्लादेशी कामगारों कीरियाद| सऊदी अरब ने बंग्लादेशी कामगारों की भर्ती पर लगाया गया छह साल का प्रतिबंध हटा लिया है।

बंग्लादेशी कामगारों की भर्ती

अरब न्यूज के मुताबिक, सऊदी अरब के श्रमिक और समाजिक विकास मंत्रालय ने श्रमिकों पर लगे प्रतिबंध को बुधवार को हटाया।

सऊदी अरब के ढाका में राजदूत गोलाम मोशी ने अरब न्यूज से गुरुवार को कहा कि इस फैसले से सभी श्रेणियों के कुशल, अकुशल और व्यावसायिक जैसे डॉक्टरों, नर्स, अध्यापकों, खेती और निर्माण श्रमिकों को फायदा मिलेगा।

उन्होंने याद दिलाया कि बंग्लादेश से भर्ती माध्यमों का खोला जाना सऊदी के राजा सलमान और बंग्लादेशी प्रधानमंत्री शेख हसीना की जून में हुई बैठक के बाद हुआ है।

मोशी ने कहा, “हम दो पवित्र मस्जिदों के संरक्षक राजा सलमान के भर्ती प्रक्रिया शुरू किए जाने के लिए आभारी हैं।”

यह प्रतिबंध वर्तमान में काम कर रहे 13 लाख बंग्लादेशियों में 60,000 घरेलू महिला कामगारों पर नहीं लागू था।

उन्होंने कहा,”पुरुष घरेलू सहायकों के लिए वीजा जून से जारी किए जा रहे थे और वहां एक बड़ी संख्या में लोग नियमित आ रहे हैं।” उन्होंने यह भी कहा कि हर माह 6000 महिला श्रमिक वहां औसतन पहुंच रही हैं।

राजदूत ने कहा, “हमारे पास करीब 48 श्रेणियों में कामगार हैं जो पूरे राज्य में सेवा दे रहे है।”

जनवरी में श्रम मंत्री मुफरज अल-हकबानी और बंग्लादेश के प्रवासी रोजगार और कल्याण मंत्री नरुल इस्लाम ने बंग्लादेशी नौकरानियों की संख्या बढ़ाने का फैसला किया।

दोनों मंत्रियों ने जनशक्ति में सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई। इसमें प्रवासी लागत घटाने और सऊदी अरब में प्रशिक्षण देने और ज्यादातर पुरुष कामगारों को आपसी लाभ के लिए भर्ती करने जैसे मुद्दे शामिल रहे।

LIVE TV