बर्थडे के दिन भी प्रियंका रहीं शूटिंग में व्‍यस्‍त

न्‍यूयॉर्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का सोमवार को बर्थडे था लेकिन वह हॉलीवुड टेलीविजन शो क्वांटिको सीजन 2 की शूटिंग में बिजी थी। प्रियंका ने अपना सारा समय शो की शूटिंग में बिताया।

प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका क्वांटिको की शूटिंग में व्यस्त होने के कारण अपना बर्थडे सेलिब्रेट नहीं कर पाईं। लेकिन शूटिंग के दौरान ही प्रियंका की मां और भाई ने उन्हें बर्थडे पर सरप्राइज किया। प्रियंका की मां और भाई हर साल उनके बर्थडे पर विश करने जरुर आते हैं।

 

यह भी पढ़ें; एयरपोर्ट कर्मचारियों ने गलती नहीं की बर्दाश्त, निकाल दी सलमान की दबंगई

प्रियंका इस शो को पूरा करने के लिए बहुत मेहनत कर रही हैं। वह शो की डेडलाइन पूरी करने के लिए 18 घंटे काम करती हैं।

प्रियंका चोपड़ा और परिणीति‍ चोपड़ा

इन दिनों प्रियंका न्यूयार्क में हैं। लेकिन उनके फैंस और बॉलीवुड ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें विश किया। सोशल मीडिया पर परिणीति‍ चोपड़ा ने अपनी और प्रियंका की बचपन की तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में दोनों बहुत ही प्यारी लग रहीं हैं।

यह भी पढ़ें; इस रियलिटी शो को होस्ट करने की फिर से तमन्ना

यह भी पढ़ें; टाइगर कृष’ और ‘रा. वन’ के साथ मिलकर बनाना चाहते हैं इंडियन ‘एवेंजर्स’

LIVE TV