उत्तराखंड : भाजपा को ‘अपनों’ से ज्यादा ‘दूसरों पर भरोसा

परिवर्तन यात्रादेहरादून। परिवर्तन यात्रा के बहाने जिस तरह से समूचे गढ़वाल में केंद्रीय मंत्रियों को झोंका गया है, उससे यह साफ है कि पार्टी नेतृत्व को ‘अपनों’ से ज्यादा ‘बाहरियों’ पर भरोसा है। जबकि पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूड़ी, रमेश पोखरियाल निशंक, पूर्व केंद्रीय सतपाल महाराज, विजय बहुगुणा और डॉ. हरक सिंह रावत जैसे दिग्गज नेताओं के कुनबे में शामिल होने के बाद गढ़वाल में भाजपा को काफी मजबूत माना जा रहा था।

गढ़वाल में 12 दिसंबर तक केंद्रीय नेताओं का गढ़वाल में लगने वाला जमावड़ा साफ करता है कि भाजपा रणनीतिक लिहाज से अधिक विधानसभा क्षेत्रों में बढ़त लेने की रणनीति पर काम कर रही है।

परिवर्तन यात्रा से चुनावी शंखनाद कर चुकी भाजपा कुमाऊं के मुकाबले गढ़वाल में अधिक ताकत झोंक रही है। गढ़वाल में भाजपा के पास पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूड़ी, रमेश पोखरियाल निशंक, विजय बहुगुणा, सतपाल महाराज और हरक सिंह जैसे ‘हेवीवेट’ नेता होने के बावजूद केंद्रीय नेताओं को भी यहीं उतार रही है। सियासी रणनीतिकार भाजपा के लिए कुमाऊं को कमजोर कड़ी मान रहे थे, लेकिन वहां अब तक राष्ट्रीय अध्यक्ष शाह ही कमान संभाले हुए हैं।

LIVE TV