संत निरंकारी बाबा का कनाडा के सड़क हादसे में निधन

निरंकारी बाबानई दिल्ली। कनाडा में हुए कार एक्सीडेंट में संत निरंकारी बाबा श्री हरदेव सिंह जी का निधन हो गया है। वे 62 साल के थे। कार पलटने से वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे, इसके बाद उनकी मौत हो गई। हादसे में उनके एक दामाद की भी मौत हुई है वहीं एक दामाद जख्मी है। इस खबर के बाद बाबा के भक्तों में शोक की लहर दौड़ गई है। परिवार भी सदमे में है।

ये भी पढ़ें : मोदी और सोनिया भी संत‍ निरंकारी बाबा की सादगी के कायल

संत निरंकारी बाबा संत निरंकारी मिशन के प्रमुख थे। दुनिया के 27 देशों में उनकी 100 शाखाएं हैं। देश-दुनिया में उनको मानने वालों की संख्या लाखों में है। बाबा का जन्म दिल्ली में 1954 में हुआ था।

ये भी पढ़ें : सामने आई संत निरंकारी बाबा की मौत की असल वजह

निरंकारी बाबा का जीवन

उन्हें बाबा भोला के नाम से भी जाना जाता था। हाल ही में दिल्ली में उनका एक बड़ा कार्यक्रम होना था। बाबा तीसरे निरंकारी संत थे। साल 1962 में निरंकारी बाबा को उनके पिता और दूसरे निरंकारी संत बाबा अवतार सिंह ने सतगुरु की उपाधि दी थी।

बाबा का जन्म दिल्ली में 23 फरवरी 1954 को हुआ था। उनकी प्राथमिक शिक्षा घर से ही हुई। बाद में उन्होंने दिल्ली के ही रोसेरी पब्लिक स्कूल से पढ़ाई की। इसके बाद 1963 साल बाबा ने पटियाला के यादविंद्र पब्लिक स्कूल में पढ़ाई की।

निरंकारी बाबा एकता, समानता और ईश्‍वर में विश्वास करने के संदेश देते थे। लोग उन्हें भगवान की तरह पूजते हैं। उनके भक्तों में देश-दुनिया के नामी-गिरामी लोग भी शामिल हैं।

LIVE TV