मैंने जाकिर नाईक से मिल कर कुछ गलत नहीं किया : दिग्विजय

 दिग्विजय सिंहनई दिल्ली| विवादित मुस्लिम धर्म प्रचारक जाकिर नाइक के साथ मंच पर नज़र आने वाले कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की जबरदस्त खिंचाई हो रही है| इन आलोचनाओं से चिढ़े के दिग्विजय सिंह ने राजनाथ सिंह पर जवाबी हमला बोला है|

दिग्विजय ने ट्वीट कर कहा है ‘जाकिर नाइक के साथ मंच साझा करने से मेरी आलोचना हो रही है, लेकिन राजनाथ सिंह जी का क्या, जो बम धमाकों की आरोपी प्रज्ञा ठाकुर से मिलते हैं?’

दिग्विजय ने कहा कि प्रज्ञा ठाकुर तो बम धमाकों की आरोपी है लेकिन क्या जाकिर नाइक के खिलाफ अभी तक कोई केस दर्ज हुआ है? उन्होंने कहा कि मंच पर मेरे साथ श्री श्री रविशंकर भी थे| फिर उनको कोई क्यों निशाना नहीं बना रहा?

 

ये है मामला

बीते हफ्ते ढाका में हुए हमले के आतंकवादियों को जाकिर नाइक से प्रेरित बताया जा रहा है| इसके बाद से नाइक पर सरकार की निगाहें लगी हैं| नाइक और दिग्विजय सिंह का साल 2012 का एक वीडियो सामने आया है| इस वीडियो में दिग्विजय, नाइक को शांति दूत बता रहे हैं| इस वीडियो के वायरल होने से दिग्विजय को आलोचना का शिकार होना पड़ा है|

 

 

LIVE TV