
नई दिल्ली : अब तक आपने कई अजूबों के बारे में देखा और सुना होगा। अरे भई दुनिया अजूबों से भरी पड़ी है। ऐसे में अगर हम आपसे कहें कि एक महिला है, उसकी उम्र 39 साल है। ये भी ठीक है लेकिन उसके 39 बच्चे हैं।वहीं अरे झूठ नहीं सच्ची बोल रहे हैं, पढ़कर झटका लगना लाजिमी है।

बता दें की युगांडा की मरियम नाबातंजी की कुछ ऐसी ही हैरान करने वाले कहानी है। तो चलिए सस्पेंस खत्म करते हुए आपको बताते हैं पूरी कहानी। युगांडा में रहने वाली 39 साल की मरियम नाबातंजी के 38 बच्चे हैं। मरियम की शादी 12 साल की उम्र में हो गई थी और 13 साल की उम्र में उन्होंने बच्चे को जन्म दिया।
जहां मरियम नाबातंजी की शादी उस उम्र में कर दी गई जिसे बालपन कहते हैं। उस समय उनकी उम्र महज 12 साल थी, जबकि उसके पति की उम्र 40 साल थी। 13 साल में मरियम ने पहली बार बच्चे को जन्म दिया। अब आप सोच रहे होंगे 38 कैसे तो बताएं आपको कि मरियम के अधिकतर बच्चे जुड़वां हैं।
दरअसल मरियम ने छह बार जुड़वां, चार बार तीन और तीन बार चार-चार बच्चों को एक साथ जन्म दिया है। इस तरह से अब उनके कुल 38 बच्चे हैं। मरियम जब पहली बार जुड़वां बच्चों की मां बनी तो उन्होंने बर्थ कंट्रोल को लेकर डॉक्टर से सलाह ली थी, लेकिन डॉक्टर ने उनसे कहा था कि बर्थ कंट्रोल के लिए दवाओं का इस्तेमाल करना उनके लिए खतरनाक हो सकता है, इसलिए बच्चे पैदा होते गए।
वहीं उस वक्त डॉक्टर ने बताया था कि उनका गर्भाशय बाकी महिलाओं के मुकाबले काफी बड़ा है, इस वजह से उनके बच्चे जुड़वां होंगे। खास बात ये है कि मरियम अपने 38 बच्चों को अकेले ही पाल रही हैं।
देखा जाये तो मरियम की जिंदगी इतनी आसान नहीं रही है। अपनी आखिरी प्रग्नेंसी में उन्हें काफी दिक्कत भी हुई। छठवीं बार जुड़वां बच्चों को जन्म देते समय उनका एक बच्चा बच नहीं पाया। इसके बाद उनका पति उन्हें रोते हुए छोड़कर चला गया। इस घटना को तीन साल बीत चुके हैं और तब से मरियम अकेले ही मां और पिता बनकर अपने बच्चों को पाल रही हैं।
लेकिन इस मामले में मरियम बताती हैं कि अब मेरा सारा समय बच्चों की देखभाल करते हुए और पैसे कमाने में ही निकल जाता है। 38 बच्चों को जीने की जरूरी सुविधाएं मुहैया कराया काफी मुश्किल होता है लेकिन मेरे बच्चे काफी समझदार हैं। बड़े बच्चे छोटों की देखभाल कर लेते हैं इस तरह हमें पैसे कमाने का समय मिल जाता है।मरियम यह भी बताती हैं कि उनका बचपन काफी दुखभरा रहा है। जब वो पैदा हुई तो उसके तीन दिन बाद उनकी मां चल बसीं।
जहां इसके बाद उनके पिता ने दूसरी शादी कर ली, सौतेली मां अच्छी नहीं थी। उसने मरियम के 5 भाई-बहनों को जहर देकर मार डाला। मरियम बताती हैं कि उनके पिता के भी अलग-अलग महिलाओं से कुल 45 बच्चे थे।