जानिए इंसानों की तरह ‘ट्विंकल ट्विंकल लिटिल स्टार’ गा सकती है ये मछली , दूर – दूर से लोग आ रहे हैं देखने…
आज तक आपनी मछलियों की कई प्रजातियों के बारे में पढ़ा, सुना और देखा होगा, लेकिन आज हम आपको जिस मछली के बारे में बताने जा रहे हैं उसके बारे में आपने यकीनन पहले कभी नहीं सुना होगा।

बतादें की स्कॉटलैंड के अनुसंधानकर्ताओं ने धूसर रंग वाली सील मछली पर एक अध्ययन किया है, जिसमें उन्होंने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। अनुसंधानकर्ताओं का कहना है कि ये मछली इंसानी आवाज और ‘ट्विंकल, ट्विंकल लिटिल स्टार’ जैसे धुनों की नकल कर सकती है।
जहां यूनिवर्सिटी ऑफ सेंट एंड्रूयज के अनुसंधानकर्ताओं ने तीन प्रशिक्षित सीलों को लोकप्रिय धुनों के हिस्से की नकल करते हुए दिखाया। अनुसंधानकर्ताओं की टीम द्वारा पता लगाए गए तथ्य बृहस्पतिवार को प्रकाशित हुए।
वहीं इस अध्ययन ने अनुसंधानकर्ताओं को वोकल लर्निंग और इंसानी भाषा के विकास को बेहतर तरीके से समझने का अवसर दिया। मछली के गाना गाने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
दरअसल इस अनुसंधान में यह निकलकर सामने आया कि बोलने में होने वाली परेशानियों के अध्ययन में भी यह सील मछली महत्वपूर्ण साबित हो सकती है क्योंकि यह भी उसी तरह से वाक् नली का इस्तेमाल करती है जैसे मनुष्य करते हैं।
https://www.youtube.com/watch?v=cZi7aWLNASo