जयललिता की बिगड़ी तबियत , अस्पताल देखने पहुंचे रजनीकांत

जयललिता चेन्नई| सुपरस्टार रजनीकांत अपनी बेटी ऐश्वर्य धनुष के साथ रविवार को तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता का हाल जानने अपोलो अस्पताल पहुंचे, जहां उनका इलाज चल रहा है। रजनीकांत ने अस्पताल पहुंचकर जयललिता के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।

एक सूत्र के अनुसार, रजनीकांत करीब 25 मिनट तक अस्पताल में रहे।

जयललिता की बिगड़ी तबियत

एक सूत्र ने कहा, “रजनीकांत को मुख्यमंत्री के वार्ड में जाने की अनुमति नहीं थी। उन्होंने उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और उनके जल्द ठीक होने की कामना की।”

तमिलनाडु की मुख्यमंत्री को 22 सितम्बर को बुखार और डिहाइड्रेशन के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

उनके  स्वास्थ्य के बारे में 10 अक्टूबर को दी गई जानकारी में बताया गया कि उनकी स्थिति में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है, लेकिन अस्पताल से छूटने के बारे में कोई सूचना नहीं दी गई।

LIVE TV