चीन में कोरोनावायरस से तबाही मचा रखी है। वहां पर आपको जानकर हैरानी होगी कि अभी तक कुल 80 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके साथ-साथ चीन के अलावा यह वायरस चीन के आस-पास के देशों में भी लोगं को नुकसान पहुंचा चुका है। भारत मे भी इस वायरस ने अपनी दस्तक दे दी है। पहले कुछ मरीज महाराष्ट्र के थे जिसके बाद से कुछ मरीजों के जयपुर और बिहार से होने की भी आशंका हुई है।

राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा ने रविवार बताया कि एक छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि चीन में एमबीबीएस कोर्स पूरा करने के बाद भारत लौटे एक डॉक्टर को कोरोनोवायरस से प्रभावित होने के संदेह में यहां एसएमएस अस्पताल में रखा गया था। मंत्री ने कहा कि सभी परिजनों की स्क्रीनिंग कराने के निर्देश दिए गए हैं। मरीज के रक्त का सैंपल पुणे स्थित नेशनल वायरोलॉजी लैब में भेजा गया है। उन्होंने बताया कि राज्य के चार जिलों के कुल 18 लोग चीन से भारत वापस लौटे हैं। संबंधित जिला प्रमुखों और स्वास्थ्य अधिकारियों को उनकी 24 घंटे निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।
बदमाशों और पुलिस की मुठभेड़ में 2 बदमाश घायल, 20 हजार का था ईनाम
बिहार में अलर्ट
खबरों की माने तो बिहार में एक लड़की कोरोनालवायरस की चपेट में आ गई है। लेकिन अभी तक इस बात की कोई सही जानकारी नहीं मिली है कि वह अस्पताल में क्यों भर्ती हैं। आपको बता दें लड़की पढ़ाई के सिलसिले में चीन में रहती थी पढ़ाई करके लौटी है। डॉक्टर की माने तो उसे उसकी तबीयत खराब होने के चक्कर में आइसोलेटिड वार्ड में भर्ती कराया गया। जहां पर उसका वायरस की जांच चल रही है।




