छेड़खानी के विरोध में रामपुर की महिलाओं का प्रशासन पुलिस के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन
REPORT- FAHEEM KHAN/RAMPUR
यूपी के रामपुर में समाजवादी पार्टी से जुड़ी महिलाओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ गांधी समाधि पर धरना दिया। जिला प्रशासन हाय-हाय के नारे लगाए। प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा, जिसमें नगर मजिस्ट्रेट और पुलिस पर मारपीट व छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है।
समाजवादी महिला सभा की नगराध्यक्ष रूही खानम के आवास पर पार्टी से जुड़ी महिलाएं जमा हुईं। इसके बाद सभी महिलाएं गांधी समाधि पहुंचीं, जहां पुलिस-प्रशासन के खिलाफ धरना दिया। जिला प्रशासन हाय-हाय और जिला प्रशासन की गुंडागर्दी नहीं चलेगी, नारेबाजी की।
वही रूही खानम ने कहा कि रामपुर में पुलिस-प्रशासन ने जुल्म की हदें पार कर दी हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान पुलिस ने लोगों को बुरी तरह पीटा। धरने के दौरान ही प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन की कापी गांधी समाधि पर भी जगह-जगह चस्पा कर दी गईं।
मेल से भी ज्ञापन की कापी प्रधानमंत्री को भेजी, जिसमें कहा है कि 22 अप्रैल को शाम छह बजे से पुलिस ने नगर मजिस्ट्रेट एवं अन्य अधिकारियों के साथ जनता पर जमकर लाठियां बरसाईं। महिलाओं से छेड़छाड़ की गई।
मामूली सी बात पर दबंगों ने महिला को घर में घुसकर मारी गोली
शाम छह बजे से दुकानों का सामान फेंक-फेंककर दुकानें बंद कर दी गईं। हमारे गुप्तांग से भी छेड़छाड़ करने का प्रयास किया गया। 23 अप्रैल को मतदान के दिन इसी तरह का शर्मनाक व्यवहार किया गया, ताकि हम लोग अपने मताधिकार का प्रयोग न कर सकें।
ज्ञापन में पुलिस कर्मियों और अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि कार्रवाई न होने पर हम आत्मदाह के लिए मजबूर होंगे