कबड्डी प्‍लेयर से गैंगरेप, चीखें सुनती रही कांग्रेस नेता

खिलाड़ी से गैंगरेपनई दिल्ली| पंजाब में एक कबड्डी खिलाड़ी से गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है| कबड्डी खिलाड़ी से बुधवार शाम को बंदूक दिखाकर रेप किया गया| पंजाब पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें एक महिला कांग्रेस नेता भी शामिल हैं| गिरफ्तार आरोपियों के नाम अवतार सिंह, निर्मल सिंह और शहनाज हैं|

खिलाड़ी से गैंगरेप

पीड़िता ने थाने में जो दर्ज कराई है, उसके मुताबिक़ वह सर्कल लेवल की कबड्डी खिलाड़ी है| वह चंडीगढ़ के एक स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ती है| उसने लिखा है कि डेढ़ साल पहले वह कबड्डी टूर्नामेंट आयोजित कराने को लेकर कलसाना के अवतार सिंह से मिली थी| दोनों के बीच कई बार फोन पर भी बात हुई| बुधवार को अवतार उसे दिवाली की खरीदारी और बहन शहनाज से मिलाने के लिए खन्‍ना ले आया| शहनाज के घर में मल्‍लोवाल गांव का निर्मल सिंह पहले से ही मौजूद था|

पीड़िता का आरोप है कि अवतार उसे घर दिखाने के बहाने पहली मंजिल पर ले गया| जहाँ उसने बन्दूक की नोंक पर अपने दोस्‍त के साथ रेप किया| इस दौरान शहनाज पास के कमरे में ही थी लेकिन मदद के लिए नहीं आई|

इस मामले में खन्‍ना के एसएसपी सतिंदर सिंह ने बताया कि आरोपी निर्मल अपने गांव का सरपंच रह चुका है| रेप की शिकायत गुरुवार सुबह दर्ज कराई गई, जिसके बाद सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर शहनाज को न्‍यायिक हिरासत और अवतार व निर्मल को पुलिस कस्‍टडी में भेज दिया गया है|

LIVE TV