

क्वेटा में धमाके से दहला पाकिस्तान
पाकिस्तानी टीवी चैनल जियो न्यूज के मुताबिक, ब्लास्ट में घायलों में से ज्यादातर की हालत गंभीर है| धमाके के वक्त दरगाह में सूफी संगीत का प्रोग्राम ‘धमाल’ चल रहा था|
बता दें कि, शाह नूरानी दरगाह पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के लासवेला जिले में हैं| दरगाह का मैनेजमेंट वहां का सामाजिक संगठन ईधी फाउंडेशन संभालता है| फिलहाल, घायलों को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है जहाँ उनका उपचार चल रहा है| घायलों में काफी तादाद में महिलाएं और बच्चे शामिल हैं| दुःख की बात ये है कि दरगाह से सबसे करीबी हॉस्पिटल 150 किलोमीटर दूर है| रहत एवं बचाव का काम जारी है|
इन धमाकों की जिम्मेदारी अभी तक किसी भी आतंकी संगठन ने नहीं ली है|