कम कीमत के साथ भारत में लॉन्च हुई Yamaha MT-15, जाने क्या है खास

नई दिल्ली : भारत में लॉन्च हो गई है की Yamaha MT-15 जो एक तरह से YZF-R15 V3.0 का नेकेड वर्जन है। MT-15 के इंजन, सस्पेंशन और ब्रेक्स इसके सिबलिंग बाइक से ही प्रेरित है। जापान की दिग्गज बाइक निर्माता ने अपनी Yamaha MT-15 को भारतीय बाजार में 1.36 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत में लॉन्च किया है।

 

यामाहा

बता दे की MT-15 की आधिकारिक बुकिंग पहले ही शुरू हो गई थी, जहां ग्राहक Yamaha के आधिकारिक डीलरशिप पर जाकर इस बाइक को 5,000 रुपये की टोकन राशि देकर बुक कर सकते हैं।

अगर भाग गई है पत्नी तो बदले में मिलेगी एक कुंवारी लड़की, देखिए कहां होता है ये काम…

 

वही अपनी MT-15 को “choose your side as the dark forces approach टैगलाइन के साथ पहले ही टीज कर दिया था। The Yamaha MT-15 कंपनी की ‘dark side of Japan’ थीम पर बेस्ड है, जिसपर MT09 जैसे बड़े मॉडल डिजाइन किए गए हैं।

दरअसल इसकी लंबाई 2020 मिलीमीटर, चौड़ाई 800 मिलीमीटर और ऊंचाई 1070 मिलीमीटर है। इसका व्हीलबेस 1335 मिलीमीटर और ग्राउंड क्लियरेंस 160 मिलीमीटर है। जहां इसका ग्रास वजन 288 किलोग्राम है। इसके फ्रंट में 282 मिलीमीटर का डिस्क ब्रेक दिया है।

वहीं, इसके रियर में 220 मिलीमीटर का ब्रेक दिया गया है। यह बाइक में सिंगल-ABS फीचर से लैस है।ग्लोबल स्पेसिफिकेशन वाले MT15 में USD फॉर्क फ्रंट सस्पेंशन दिया है। जबकि, भारतीय स्पेसिफिकेशन वाली नई MT15 केवल रेगुलर टेलिस्कोपिक फॉर्क्स दिया है। वहीं इसके रियर में मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है। और साथ ही फीचर्स के तौर पर Yamaha MT-15 में फुल-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, टेलिस्कोपिक फ्रंट फॉर्क्स और R15 वाला एक मोनोशॉक रियर सस्पेंशन दिया गया है।

 

LIVE TV