जिन्‍होंने बनाना चाहा हवस का शिकार, उनसे ही करा दी शादी

बरेली। बरेली में पंचायत ने दो लडकियों की शादी उन्‍हीं आरोपियों से करा दी, जिन्‍होंंने इनके साथ बलात्‍कार की कोशिश और लड़कियों के नेत्रहीन पिता के साथ मारपीट की थी।

घटना बरेली के सीबी गंज इलाके की है। यहां सोमवार को एक गरीब और नेत्रहीन पिता की दो बेटियों को घर पर अकेला देख गाँव के दो दबंग लड़कों शाजिद और अल्ताफ ने उन्हें अपनी हवस का शिकार बनाने की कोशिश की।

शादी

लड़कियों की चीख-पुकार सुनकर पड़ोसियों ने दोनों बहनों की इज्‍ज्‍त बचाई और दोनों युवकों को दबोच लिया व जमकर पिटाई की। पड़ोसियों ने दोनों आरोपी लड़कों को पिटाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।

कानूनी कार्रवाई से आरोपियों को बचाने के लिए गांव में ही पंचायत हुई जिसके बाद आरोपियों को पीड़ित लड़कियों से शादी करने का फरमान सुनाया गया।

जेल से छूटने के बाद दोनों आरोपियों का बुधवार देर रात को निकाह पढ़ा दिया गया। निेकाह के दौरान पांच लाख 786 रूपए मेहर तय की गयी। निकाह के बाद दोनों लड़कियों को ससुराल विदा कर दिया।