सैलरी आठ हजार रुपए, घर से निकले करोड़ों

आय से अधिक संपत्तिमध्य प्रदेश। मध्य प्रदेश के गुना जिले में आय से अधिक संपत्ति रखने का मामला सामने आया है। पुलिस के विशेष संगठन लोकायुक्त ने एक सोसायटी प्रबधंक के यहां छापामार कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में करोड़ों रुपए की काली कमाई का खुलासा हुआ है। ग्वालियर लोकायुक्त पुलिस के अनुसार, चक्रदेव सहकारी समिति के सोसायटी प्रबंधक अशोक श्रीवास्तव के ठिकानों पर शनिवार सुबह छापे की कार्रवाई शुरू की गई है। महज आठ हजार रुपए वेतन पाने वाले अशोक श्रीवास्तव के पास आय से कई गुना अधिक संपत्ति होने के सबूत मिले हैं।

प्रारंभिक जांच में 17 बैंक अकाउंट में 15 लाख रुपए के अलावा घर में नोटों की गड्डियों से भरी सूटकेस और सोने-चांदी के जेवरात मिले हैं। दलवी नगर कॉलोनी एवं जगदीश कॉलोनी में ज़मीन से जुड़े करोड़ों के दस्तावेज़ मिले हैं। 40 किलो चांदी के आभूषण, लगभग आधा किलो सोने के आभूषण प्राप्त किए गए। इसके साथ-साथ सात लाख रुपए नकद, 26 लाख रुपए बैंक में डिपॉजिट, तीन चार पहिया वाहन, तीन दो पहिया वाहन पाए गए।

अशोक श्रीवास्तव के पास इतनी संपत्ति कहां से आई, इसकी जांच की जा रही है. आवास और अन्य ठिकानों से मिले दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है. उसकी कुल संपत्ति कितने की है, इसका खुलासा दस्तावेजों की जांच-पड़ताल के बाद ही हो सकेगा.

LIVE TV