आज का इतिहास : देश ने खोया हिंदी साहित्य का पितामह

आज का इतिहासभारतेन्द्र हरिश्चन्द्र का  जन्म 9 सितम्बर सन् 1850 को हुआ था। इन्हें आधुनिक हिंदी साहित्य के पितामह कहे जाते हैं। भारतेन्दु हिन्दी में आधुनिकता के पहले रचनाकार थे। जिस समय भारतेन्दु हरिश्चन्द्र का अविर्भाव हुआ, देश ग़ुलामी की जंजीरों में जकड़ा हुआ था।

अंग्रेज़ी शासन में अंग्रेज़ी चरमोत्कर्ष पर थी। शासन तंत्र से सम्बन्धित सम्पूर्ण कार्य अंग्रेज़ी में ही होता था। अंग्रेज़ी हुकूमत में पद लोलुपता की भावना प्रबल थी।

भारतीय लोगों में विदेशी सभ्यता के प्रति आकर्षण था। ब्रिटिश आधिपत्य में लोग अंग्रेज़ी पढ़ना और समझना गौरव की बात समझते थे।

हिन्दी के प्रति लोगों में आकर्षण कम था, क्योंकि अंग्रेज़ी की नीति से हमारे साहित्य पर बुरा असर पड़ रहा था। हम ग़ुलामी का जीवन जीने के लिए मजबूर किये गये थे।

हमारी संस्कृति के साथ खिलवाड़ किया जा रहा था। ऐसे वातावरण में जब बाबू हरिश्चन्द्र अवतारित हुए तो उन्होंने सर्वप्रथम समाज और देश की दशा पर विचार किया और फिर अपनी लेखनी के माध्यम से विदेशी हुकूमत का पर्दाफ़ाश किया। इनकी मृत्यु 6 जनवरी, सन 1883 में हुई।

आज का इतिहास

6 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

2002 – भारत ने सीमा में घुस आया पाकिस्तान का जासूसी विमान मार गिराया, दक्षेस शिखर सम्मेलन सम्पन्न, काठमाण्डू घोषणा-पत्र में आतंकवाद के खात्में पर ज़ोर, भारत की राजनीतिक सफलता, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर व भारतीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की बातचीत के बाद दिल्ली घोषणा-पत्र पर हस्ताक्षर, बांग्लादेश की मुद्रा से शेख़ मुजीब का चित्र हटाया गया, संयुक्त राज्य अमेरीका में एक और विमान भवन से टकराया।

2003 – रूस ने संयुक्त राष्ट्र से बिना अनुमति लिये इराक के ख़िलाफ़ सैनिक कार्रवाई पर अमेरिका को चेतावनी दी।

2007 – उत्तर प्रदेश का हिन्दी संस्थान की ओर से साहित्य के क्षेत्र में दिये जाने वाले वार्षिक पुरस्कारों के अंतर्गत वर्ष 2007 के भारत भारती सम्मान केदारनाथ सिंह को प्रदान करने की घोषणा हुई।

2008 -राज्यसभा सदस्य और बंगलुरू के उद्यमी तथा पूंजी और निवेश कंपनी जूपिटर कैपिटल के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजीव चन्द्रशेखर को फिक्की का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

अमेरिका के पश्चिमी तटीय क्षेत्र में आए तूफ़ान से भारी तबाही।

2010- नई दिल्ली में यमुना बैंक-आनंद विहार सेक्शन की मेट्रो रेलों का परिचालन आरंभ।

6 जनवरी को जन्मे व्यक्ति

1910 – जी. एन. बालासुब्रमनियम, भारतीय कर्नाटक संगीतकार

1932 – कमलेश्वर – हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार

1959 – कपिल देव, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान

1966 – ए आर रहमान, ऑस्कर विजेता भारतीय संगीतकार

1996- किशन श्रीकांत, फ़िल्म निर्देशक, अभिनेता

1949 – बाना सिंह – परमवीर चक्र से सम्मानित भारतीय सेना के सूबेदार।

1918- भरत व्यास, बॉलीवुड के प्रसिद्ध गीतकार

1883 – ख़लील जिब्रान – विश्व के श्रेष्ठ चिंतक महाकवि के रूप में ख्याति प्राप्त करने वाले महान दार्शनिक।

1928 – विजय तेंदुलकर – भारतीय नाटककार और रंगमंचकर्मी।

1940 – नरेन्द्र कोहली – प्रसिद्ध लेखक।

6 जनवरी को हुए निधन

1847 – त्यागराज – प्रसिद्ध कवि तथा कर्नाटक संगीत के संगीतज्ञ।

1852 – लुई ब्रेल – नेत्रहीनों के लिये ब्रेल लिपि का निर्माण करने वाले प्रसिद्ध व्यक्ति

2008 – प्रमोद करण सेठी – प्रसिद्ध भारतीय चिकित्सक।

2009- जी.एम. शाह, जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री

LIVE TV