
नई दिल्ली। दुनिया में क्या-क्या हो रहा है इसका अंदाज़ा लगाना मुश्किल है। इंसान अपना पेट पालने के लिए ही सारी जद्दोजहद कर रहा है। कई लोग जहां दो वक्त की रोटी के मोहताज है वहीं सात समंदर पार ऐसा खाना मिलता है जिसकी कल्पना एक आम इंसान नहीं कर सकता। न्यूयॉर्क सिटी में नाम का एक रेस्टोरेंट अपने ग्राहकों को लगभग 70 हज़ार की डिश पेश कर रहा है। फूडगॉड FoodGod नाम से मशहूर एक शख्स ने इस डिश को तैयार किया है। इस डिश में चिकन विंग्स पर असली सोने की परत चढ़ाई जाती है।
बता दें की शुरुआत में मामूली सी दिखने वाली इस डिश पर असली सोने का पानी डाला जाता है। एक बार डिश के पक जाने के बाद उसपर असली सोने का पाउडर छिड़का जाता है। 24 कैरेट सोने से बनी ये डिश रातों-रात मशहूर तब हो गई जब न्यूयॉर्क सिटी के मशहूर रेस्टोरेंट The Ainsworth ने इसे अपने मेनू में इसे जगह दी।
केजरीवाल को लगा बड़ा झटका, इस दिन होगी सुनवाई
दरअसल इस डिश को 12 घंटे नीबू और बे लीफ के पानी में भिगोकर रखा जाता है। इसके बाद चिकेन विंग्स को अदरक और मिर्च में मैरीनेट किया जाता है। तीसरे चरण में चिकेन विंग्स को बेक और फ्राई किया जाता है। अब इसे 24 कैरेट सोने के पानी भिगोया जाता है। सबसे आखिरी चरण में इसपर 24 कैरेट गोल्ड डस्ट डालकर इसे ग्राहकों को पेश किया जाता है।
इस डिश की कीमत की बात करें तो यह 1000 डॉलर ( लगभग 70 हज़ार रुपए) की है। एक प्लेट में लगभग 5 चिकेन विंग आते हैं जिसमें 200 डॉलर का सोना चढ़ा होता है। इस डिश को बनाने वाले का कहना है कि सोने का कोई स्वाद नहीं होता इसे बस सजावट के लिए डिश पर लगाया गया है।