हॉलीवुड फिल्मों में ऐश्वर्या ने किया कमबैक, प्रोजेक्ट को लेकर हायर की टीम

मुंबई :  बॉलीवुड दुनिया की सबसे चर्चित स्टार ऐश्वर्या राय बच्चन के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। जहां ऐश्वर्या राय बच्चन हॉलीवुड फिल्मों में कमबैक करने वाली हैं। देखा जाये तो उन्हें हॉलीवुड की फिल्म ऑफर हुई। जहां एक्ट्रेस ने हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स को हैंडल करने के लिए एक टीम भी हायर की हैं। लेकिन हॉलीवुड में प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण के आने से पहले ही, ऐश्वर्या एक जाना पहचाना भारतीय चेहरा थीं। वहीं ऐश्वर्या अब तक हॉलीवुड की पांच फिल्मों में काम चुकी हैं।

ऐश्वर्या

बता दें की उन्होंने हॉलीवुड की ब्राइड एंड प्रिजुडिस, द मिस्ट्रेस ऑफ स्पाईसेज, प्रोवोक्ड, द लास्ट लीजन और द पिंक पैंथर-2 में सराहनीय काम किया है। वहीं बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक ऐश्वर्या राय बच्चन आज एक अंतरराष्ट्रीय चेहरा बन चुकी हैं।
जहां ऐश्वर्या आखिरी बार बॉलीवुड की फिल्म फन्ने खां (2018) में राजकुमार राव और अनिल कपूर के साथ नजर आईं थीं। लेकिन बॉक्स-ऑफिस पर फिल्म कुछ कमाल नहीं कर पाई हैं। जहां इससे पहले ऐश्वर्या ने ऐ दिल है मुश्क‍िल (2016) में अपनी अदाकारी और शानदार लुक से लोगों का दिल जीत लिया था।

देखा  ऐश्वर्या ने पति अभिषेक बच्चन के साथ फिल्म गुलाब जामुन का जिक्र भी किया था, फिल्म को लेकर कोई ताजा अपडेट नहीं हैं। लेकिन इसके अलावा उन्हें ससुर अमिताभ बच्चन के साथ मणि रत्नम की अगली फिल्म में साइन किए जाने के भी कयास लगाए जा रहे थे, जिसकी आधिकारिक घोषणा अभी हुई नहीं हैं।

ऐश्वर्या हॉलीवुड प्रोजेक्ट को लेकर इंटरेस्टेड हैं और इससे जुड़े पेपर वर्क अभी प्रक्रिया में हैं। वहीं सब कुछ ठीक रहा तो साल के अंत तक फिल्म की आधिकारिक घोषणा की जा सकती है। लेकिन ऐश्वर्या ने हॉलीवुड की फिल्मों के साथ डील करने में मदद के लिए एक टीम नियुक्त किया है।

 

LIVE TV