
हैकर्स हर दिन किसी न किसी वेबसाइट को अपना निशाना बनाते रहते हैं. हाल ही में हैकर्स ने लोकप्रिय वेबसाइट विकिपीडिया (Wikipedia) को अपना शिकार बनाया. जब कई देशों में अचानक विकिपीडिया(Wikipedia) ने काम करना बंद कर दिया. इसके बाद विकिपीडिया (Wikipedia) ने इस बात की पुष्टि करते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण बनाया है.

विकिपीडिया(Wikipedia) के जर्मन अकाउंट ने शुक्रवार देर रात ट्वीट किया गया कि कि विकिमीडिया फाउंडेशन सर्वर को भयानक डिस्ट्रीब्यूटेड डिनायल ऑफ सर्विस (डीडीओएस) का सामना करना पड़ा है।
बता दें कि DDoS अटैक्स में बड़े कंप्यूटरों को शिकार बनाया जाता है। इस हमले के बाद कंप्यूटर में वायरस डाले जाते हैं। साथ ही नेटवर्क को जाम करके कंप्यूटर को ऑफलाइन कर दिया जाता है।
उन्नाव में नशेबाज बाप ने कर दी अपनी बच्ची की हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस
विकिमीडिया फाउंडेशन ही विकिपीडिया(Wikipedia) को चलाता है। कंपनी ने अपने एक और बयान में कहा कि उनकी टीम वेबसाइट को री-स्टोर करने पर काम कर रही है।
हालांकि इस तरह का साइबर अटैक पहली बार विकिपीडिया(Wikipedia) पर ही नहीं हुआ है। इससे पहले इसी तरह का हमला ट्विटर और फेसबुक पर भी हो चुका है।