कोरोना वायरस के मद्देनजर सेंसेक्स–निफ्टी में आई भारी गिरावट

नई दिल्ली। सप्ताह के आज पहले दिन शेयर बाजार गिरावट के साथ ही खुला। आज सुबह इंडेक्स सेंसक्स 3.78 के साथ खुला यह गिरावट 1274.17 अंके के नीचे से खुला। साथ ही निफ्टी भी 4.13 फीसद की गिरावट के साथ खुली। इससे पहले 1 मई को महाराष्ट्र दिवस के कारण भारतीय शेयर बाजारों में अवकाश था।

 

सेंसेक्स–निफ्टी

दिनभर के अपडेट्स
10.39 AM – बीएसई का सेंसेक्स 1631.74 अंक नीचे 32085.88 के स्तर पर और निफ्टी 475.55 अंक नीचे 9384.35 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
9.55 AM – सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट का दौर जारी है। 1605.81 अंक (4.76 फीसदी) नीचे 32111.81 के स्तर पर है। निफ्टी 447.05 अंक (4.53 फीसदी) लुढ़ककर 9412.85 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

रिलायंस के शेयर में गिरावट
अमेरिका की निजी इक्विटी कंपनी सिल्वर लेक पार्टनर्स ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के जियो प्लेटफॉर्म्स में एक फीसदी की हिस्सेदारी खरीद ली है। इसके बाद रिलांयस के शेयर में गिरावट देखी गई। 1440 के स्तर पर खुलने के बाद यह सुबह 9.59 बजे 26.20 अंक यानी 1.79 फीसदी गिरकर 1439.80 के स्तर पर पहुंच गया। जबकि पिछले कारोबारी दिन यह 1466 पर बंद हुआ था। जियो प्लेटफॉर्म्स में सिल्वर लेक 5,655.75 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। इस निवेश से जियो प्लेटफॉर्म की इक्विटी वैल्यू 4.90 लाख करोड़ रुपये और एंटरप्राइज वैल्यू 5.15 लाख करोड़ हो गई है।

कोरोना से प्रभावित हो रहा बाजार
देशभर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जिससे बाजार प्रभावित हुआ। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 42,533 हो गई है। जिसमें 29,453 सक्रिय हैं, 11,707 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 1373 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके मद्देनजर देश में लॉकडाउन अब 17 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है। हालांकि, केंद्र ने लॉकडाउन के तीसरे चरण में कई राहतें दी हैं। राज्य या केंद्र शासित प्रदेश की सरकारें/प्रशासन अपने आकलन के आधार पर कुछ पाबंदियां लगा सकते हैं।

 

LIVE TV