सावन शिवरात्री आज , कर लें यह उपाय तो घर में आएगी समृद्धि
नई दिल्ली. सावन का यह शुभ महीना भगवान भोलेनाथ की आराधना करने के लिए सबसे उत्तम समय माना गया हैं| 19 जुलाई यानी आज का दिन शिव जी का सबसे फलदायी हैं | वैसे तो सावन का महीना ही सबसे सुभ होता हैं संकर भगवान के लिए क्योंकि इस समय शिवजी रुद्र रूप में सृष्टि का संचालन करते हैं, इसलिए सावन महीने की शिवरात्रि का महाशिवरात्रि के बराबर ही मिलता हैं| आज का दिन में भगवान शिव की पूजा करने से भोग और मोक्ष की प्राप्ति होती है और परिवार में सुख-शांति बनी रहती हैं |

आइए जानते हैं शिव आराधना के उपाय
पहला उपाय हैं कि इस दिन आरोग्य वृद्धि के लिए सवा लाख महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना चाहिए | ऐसा करने से आपका स्वस्थ एकदम सही रहेगा, और घर में भी समृद्धि भी आएगी।
दूसरा उपाय हैं कि सावन शिवरात्रि पर घर में सुख-शांति और समृद्धि के लिए सवा किलो जौ शिवलिंग से स्पर्श करवाकर पोटली बनाकर तिजोरी में रख दें ऐसा करने से घर की नकारात्मक ऊर्जा भी दूर होती है और आपके आपके कार्य बन जाएगें|
तीसरा और सबसे उत्तम उपाय हैं कि इस दिन चार प्रहर में चार चीजों से भगवान शिव का आराधना करें | सुबह गंगाजल से, दोपहर में दूध से, शाम में दही से और रात्रि में शहद और गंगाजल से शिव जी का अभिषेक करें| इस तरह शिवजी का अभिषेक करना बड़ा ही उत्तम फलदायी कहा गया है। अर्थात धरती पर धन वैभव और शरीर त्याग से बाद उत्तम लोक में स्थान प्राप्त होगा |
चौथा उपाय हैं शिवरात्रि को अहोरात्रि भी कहा गया है। इस रात में सोने से कहते हैं | इसलिए इस रात जागरण करते हुए शिव पुराण की कथा का पाठ करना या सुनना चाहिए |
पांचवा उपाय बता दें कि महाशिवरात्रि के दिन मुख्य दरवाजे पर हल्दी से स्वस्तिक बनाना चाहिए | रात के समय ईशान कोण में दीप जलाकर शिवजी के मंत्रों का जप करना चाहिए | बता दें की इस उपाय से कालसर्प दोष को दूर होता है। शत्रुओं के कारण परेशान लोगों के लिए भी यह लाभकारी मन गया हैं |
छटवां उपाय शिवरात्रि के दिन‘बं’इस बीज मंत्र का जप करना बड़ा ही फायदेम कहा गया हैं | इस बीच मंत्र का सवा लाख जाप करने से शारीर में उर्जा और शक्ति प्राप्त होती हैं| जो लोग गठिया, संधिवात रोगों से परेशान हैं उनके लिए भी यह मंत्र उत्तम हैं |
आखिरी उपाय बताया कि दान करें सावन शिवरात्रि के दिन किसी गरीब कन्या के विवाह के लिए गुप्तदान करने से आपके वैवाहिक जीवन में कोई बाधा नहीं आएगी और जीवन में प्रेम बना रहेगा|