लड़का न होने पर पुलिस कर्मी ने अपनी पत्नी और 2 बेटियों को मारपीट कर घर से निकाला, मामला दर्ज !

रिपोर्ट – फहीम खान

रामपुर : यूपी के रामपुर की रहने वाली एक विवाहित महिला को उसके ही पति सहित ससुराल वालों ने वंश नहीं होने पर मारपीट कर घर से निकाल दिया |

आरोप है कि युवती का पति उत्तरखंड के अल्मोड़ा में सिपाही के पद पर तैनात है | आरोपी पुलिस कर्मी और उसका परिवार वंश नहीं होने पर पीड़ित विवाहित महिला की पिटाई कर करते रहते थे |

 

पहले मन्दिर की गाय और बाद में वृद्ध महिला को तेंदुए ने बनाया अपना निवाला !

 

साथ ही उस पर ज़ुल्मों का कहर बरपाते थे | पीड़ित महिला ने 2 बेटियों को जन्म दिया है | जिससे वो और नाराज है और मारपीट जैसी घटना पीड़िता के साथ हर रोज़ होती रहती थी |

जिससे आहत होकर पीड़ित महिला रामपुर के एसपी डॉक्टर अजय पाल शर्मा के पास इंसाफ मांगने पहुंची | एसपी ने महिला की पूरी दास्तान सुनने के बाद कोतवाली सिविल लाइन में अपने आदेश पर आरोपी पति सहित परिवार के अन्य लोगों पर मुकदमा दर्ज करा कर कार्यवाही करने के सख्त आदेश पुलिस को दिए हैं | पुलिस ने तत्काल आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है |

 

LIVE TV