
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का आज जन्मदिन है। वे 49 साल के हो गए है। उनके जन्मदिन पर पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी। कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर कर राहुल को हैप्पी बर्थडे कहा है।
इस वीडियो में राहुल गांधी की कुछ यादगार पलों को शामिल किया गया है।
इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राहुल गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने कहा कि “राहुल गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। राहुल को उनके जन्मदिन पर अच्छे स्वास्थ्य और लंबे जीवन की कामना करता हूं।”
https://twitter.com/narendramodi/status/1141177274772983808
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हिंदी और बांग्ला में ट्वीट कर कहा, ”आपको जन्मदिन की शुभकामनाएं।”
ओम बिड़ला के लोकसभा स्पीकर बनते ही पीएम मोदी ने किया कुछ ऐसा
राहुल गांधी का जन्म 19 जून 1970 को नई दिल्ली में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी के यहां हुआ था। राहुल गांधी अपने परिवार की राजनीतिक विरासत को संभाल रहे हैं।